{"_id":"5cd1e7d1bdec22076100ad5b","slug":"121557260241-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन सप्लाई करने वाली अफ्रीकन महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेरोइन सप्लाई करने वाली अफ्रीकन महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। ट्राइसिटी में अब हेरोइन तस्करी के काम में केवल लोकल लोग ही नहीं बल्कि अफ्रीकी देशों की महिलाएं भी लग गई हैं। वह हेरोइन की कोरियर के रूप में तय एड्रेस पर सप्लाई पहुंचाती हैं। ऐसी ही एक महिला को स्पेशल टास्क फोर्स ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से एसटीएफ ने 60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान माला मॉरी निवासी कैमरून सेंट्रल अफ्रीका के रूप में हुई है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सेंट्रल अफ्रीका की एक महिला हेरोइन तस्करी का काम करती है। एसटीएफ की टीम हरकत में आ गई। जैसे ही महिला फर्नीचर चौक से होते हुए फेज-2 मदनपुर चौक के पास पहुंची तो एसटीएफ की टीम ने महिला को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास से 69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
कोरियर का काम करती है महिला
महिला ने पूछताछ में बताया कि वह नवादा नई दिल्ली में अकेले ही रह रही थी। वह कोरियर का काम करती है। वह मोहाली और चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई देने के लिए आई हुई थी।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं महिलाएं
यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी हेरोइन तस्करी में विदेशी महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं। सेक्टर-80 से एक महिला को काबू किया गया था। इसी तरह खरड़ से भी महिला दबोची गई थी।