फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाकाबंदी के दौरान 54 पेटियां शराब पकड़ी

नाकाबंदी के दौरान 54 पेटियां शराब पकड़ी

Fri, 28 Dec 2018 02:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान 54 पेटियां शराब पकड़ी
खरड़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 54 पेटियां शराब पकड़ी
विज्ञापन

खरड़। सदर पुलिस खरड़ ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से अवैध शराब की 54 पेटियां बरामद की है। हवलदार केवल कृष्ण ने बताया कि हवलदार हरदीप सिंह, एचसी सोमनाथ, पीएचजी स्वर्ण सिंह समेत पुलिस पार्टी ने गांव बडाला टी प्वांइट पर नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान खरड़ की ओर से आ रही एक इनोवा कार पुलिस पार्टी को देख कर रुक गई और कार में सवार लोग कार को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस पार्टी ने मौके पर जाकर देखा कि कार खुली पड़ी है और कार में भारी मात्रा में अवैध शराब पड़ी है। पुलिस ने कार से 54 पेटियां अवैध शराब बरामद की, जिसमें से 50 पेटियां संतरा तथा चार पेटियां अंग्रेजी जुबली फॉर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ बरामद की। पुलिस ने कार से एक्सिस बैंक की चेक बुक भी बरामद की है, जिस पर स्वर्णजीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव रायपुर खन्ना लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंधी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed