फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चालीस लाख के गहने और नकदी ले गए चोर

चालीस लाख के गहने और नकदी ले गए चोर

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चालीस लाख के गहने और नकदी ले गए चोर
खरड़ में 40 लाख के गहने और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन

न्यू सन्नी इनक्लेव में आधी रात शातिरों ने अंजाम दी वारदात,
चंडीगढ़ में रिश्तेदार के पास गया था पीड़ित परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। शहर में एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चोर गिरोह ने बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि में कोठी नंबर 2449 सी न्यू सन्नी एनक्लेव, नजदीक केन्द्रीय विहार को निशाना बनाया। घर के मालिक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी समेत साली के भोग में शामिल होने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ गए हुए थे। भोग के बाद रिश्तेदार इकट्ठे होने के कारण अशोक वर्मा व उसकी पत्नी रात को चंडीगढ़ में ही रुक गए। वीरवार दोपहर को लगभग तीन बजे वापस घर लौटे, तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि ताले टूटे पड़े थे। वर्मा ने घर के अंदर घुस कर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अल्मारियां टूटी पड़ी थी। पूरे घर की चोरों ने बड़े आराम से तलाशी लेकर घर में रखे लगभग 40 लाख रुपये के कीमत के गहने व लगभग 24 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अशोक वर्मा ने बताया कि उनकी विवाहित बेटी श्वेता जो कि उनके घर के निकट ही अपने ससुराल में रहती है ने चोरी की घटनाओं को देखते हुए अपने कीमती गहने उनके पास रखे हुए थे। अशोक वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी का एक डायमंड का सेट, तीन सोने के सैट, एक डायमंड का ब्रेसलेट व अंगूठी, सोने की सात अंगूठियां, चार सेट ईयर रिंग, चार सोने की चेन के अलावा उनके अपने सोने व चांदी के गहने व सर्दियों के गर्म स्वेटर व शालें आदि चोर ले गए है। अशोक वर्मा ने चोरी की शिकायत सदर पुलिस स्टेशन खरड़ में दर्ज करवाई है। खरड़ सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों से जाते समय स्थानीय पुलिस स्टेशन या अपने पड़ोसी को सूचित करके जाएं।


फोटो कैप्शन- चोरों द्वारा चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान।
फोटो नंबर- 20 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed