फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नशे की होम डिलीवरी करने वाला गिरोह काबू

नशे की होम डिलीवरी करने वाला गिरोह काबू

Mon, 13 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नशे की होम डिलीवरी करने वाला गिरोह काबू
भुक्की की होम डिलीवरी करने वाला गिरोह काबू
विज्ञापन

एक कार में 52 किलोग्राम भुक्की लेकर जा रहे थे आरोपी
एसटीएफ ने एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई कालोनी के पास से दबोचा
आरोपी अदालत में पेश, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एयरपोर्ट रोड पर स्थित टीडीआई कालोनी के पास से दो ऐसे नशा तस्करों को दबोचा है जो विभिन्न इलाकों में अपनी कार में जाकर अन्य सामानों की तरह भुक्की की होम डिलीवरी करते थे। आरोपी कार में बोरियों में छिपाकर 52 किलो भुक्की ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान मंगा सिंह निवासी गो थाना सदर खन्ना और कुलबीर सिंह निवासी ऊंचा जटाना जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

बॉक्स
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो आरोपी जीरकपुर साइड से भुक्की तस्करी करने मोहाली की ओर आ रहे हैं। इससे एसटीएफ की टीमें सक्रिय हो गईं थी। एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर आरडी शर्मा ने बताया कि इसी बीच उनकी टीम एएसआई हरभजन सिंह की अगुवाई में टीडीआई कालोनी के पास पहुंच गई। जैसे ही गाड़ी आई एसटीएफ टीम ने उसे रोका लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो उससे भुक्की बरामद हुई।
विज्ञापन


बॉक्स
पेशे से ट्रक ड्राइवर, मुनाफा देख जुट गया कारोबार में
आरोपी मंगा सिंह ने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। पांच हजार रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से कुलबीर की गाड़ी चलाता है। मोटे पैसे के चक्कर में उक्त लोगों के चक्कर में आ गया था। इसके बाद वे इस कारोबार में कूद गया था और पुलिस की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
राजस्थान से ट्रक में लाते थे, आगे कार में करते थे सप्लाई
आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान से भुक्की लेकर आते थे। वे वहां से 2500 रुपये किलो के हिसाब से खरीदते थे यहां आकर 3500 से 4500 रुपये तक बेचते थे। डेराबस्सी तक ट्रक में भुक्की लाते थे। आगे सख्ती आदि ज्यादा होने के चलते वह गाड़ी से ही सप्लाई करने जाते थे। एसटीएफ अब आरोपियों की पोल खोलने में जुट गई है। एसटीएफ को उम्मीद है कि जल्दी ही कुछ नए राज खुलेंगे।


बॉक्स
सूचना तुरंत एसटीएफ को दें
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी नशा तस्करों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत उन्हें सूचित किया जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed