फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   माया गार्डन मगनेशिया की साइट से दो क्विंटल सरिया चोरी

माया गार्डन मगनेशिया की साइट से दो क्विंटल सरिया चोरी

Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
माया गार्डन मगनेशिया की साइट से दो क्विंटल सरिया चोरी
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित माया गार्डन मगनेशिया निर्माणाधीन कामर्शियल प्रोजेक्ट से दो क्विंटल सरिया चोरी हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्ड्स के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान रजिंदर सिंह और श्याम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ठेकेदार कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि माया गार्डन मगनेशिया की साइट की देखरेख के सारे काम का जिम्मा उसके ऊपर है और वीरवार शाम को काम खत्म होने के बाद लेबर चली गई। शुक्रवार सुबह आकर देखा तो दो क्विंटल सरिया गायब था। इसकी देखरेख के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स रजिंदर सिंह और श्याम सिंह को तैनात किया हुआ था। शिकायत के अनुसार, रजिंदर और श्याम सिंह ने ही साइट पर रखा सरिया गायब करवाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed