{"_id":"5ca6693abdec22146d707fff","slug":"11554409786-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में बस में गाने लगाने से रोका, तो इंचार्ज को पीटा, कई लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरड़ में बस में गाने लगाने से रोका, तो इंचार्ज को पीटा, कई लोगों पर केस दर्ज
कॉलेज बस में गाने लगाने से रोका तो ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को पीटा
विज्ञापन
खरड़। घडुआं स्थित एक निजी कालेज में तैनात लेखाकार व ट्रांसपोर्ट के इंचार्ज करण निधी की शिकायत पर सदर पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अवतार सिंह समेत 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करण निधी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कालेज की बसों में से एक बस घडुआं से चुन्नीं बच्चों को लेकर जाती है। इसका ड्राइवर अवतार सिंह बस में गाने लगाता रहता है। बच्चों के अभिभावकों ने इस संबंधी उन्हें शिकायत दी थी। ड्राइवर अवतार सिंह को इस बारे में समझाया गया कि आरटीओ तथा मैनेजमेंट की हिदायतों के अनुसार काम करें। करण निधी ने बताया कि वह कालेज की एक बस जो बच्चों को छोड़ने के लिए लुधियाना जाती है, वह भी उसमें समराला तक के लिए बैठ गए। जब यह बस किसान ढाबे के पास पहुंची तो अवतार सिंह समेत उसके छह सात साथियों ने बस घेर ली और उसके साथ बुरी तरह मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।