फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लालड़ू :::::लालड़ू में दिन-दिहाड़े कार का शीशा तोड़ 1 लाख 95 हजार लूट कर फरार

लालड़ू :::::लालड़ू में दिन-दिहाड़े कार का शीशा तोड़ 1 लाख 95 हजार लूट कर फरार

Sun, 16 Dec 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लालड़ू :::::लालड़ू में दिन-दिहाड़े कार का शीशा तोड़ 1 लाख 95 हजार लूट कर फरार

विज्ञापन
- मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी के बाद लालड़ूू में आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ूू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लैहली मार्किट में दिनदहाडे़ मोटरसाइकल सवार लुटेरे एक दुकान के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर 1 लाख 95 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ कार से लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन दप्पर टोल प्लाजा पार होकर वे भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने मौके पर कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की गहराई से जांच में जुटे हुए हैं। जिक्रयोग है कि मोहाली में बीते दिनों कार का शीशा तोड़कर पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि ऐसा ही एक मामला जीरकपुर और डेेराबस्सी क्षेत्र में सामने आ चुका है।
गुरदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जौला कलां ने बताया कि उसके चचेरे भाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर निरमैल सिंह जौला कलां की लड़की की शादी के लिए शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा डेराबस्सी से 1 लाख 95 हजार रुपये निकलवा कर आर्टिगो कार के डैश बोर्ड में रख दिए और लालड़ूू की ओर आ गया। मुख्य मार्ग पर स्थित रास्ते में लैहली स्थित अपने दोस्त की स्वीट्स की दुकान के बाहर कार रोककर उससे मिलने अंदर चला गया, कुछ ही समय बाद एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि कार का शीशा टूटा हुआ है और युवक कार में से कुछ निकाल कर काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी की ओर तेजी से भाग गए हैं। पता चलते ही गुरदीप सिंह दुकान मालिक मनजीत सिंह के साथ तुरंत कार से उनका पीछा करने भी गए, वे दप्पर टोल प्लाजा पार कर तेजी से फरार हो होने में कामयाब हो गए। जिनको उन्होंने काफी दूर तक तलाश किया मगर लुटेरों का कुछ नहीं पता चला।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह ने बताया कि बैंक की फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार तीन लुटेरे दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर बैंक से ही उसका पीछा करते हुए लैहली तक पहुंचे थे। जबकि दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि जैसे ही गुरदीप दुकान के अंदर गया तो तीनों लुटेरों में से एक ने गाड़ी के पास बाइक लगाई और डेराबस्सी की ओर मुंह कर उसे स्टार्ट रखा। एक लुटेरा गाड़ी परिचालक वाली खिड़की के पास ही मौके की तलाश में घूमता रहा जबकि तीसरे अंदर स्वीट्स शॉप में घुसा। अंदर गुरदीप समेत माहौल पर नजर रखते हुए उसने चाय भी पी। उसी के इशारे पर गाड़ी के पास मौजूद लुटेरे ने शीशा तोड़ा और डैश बोर्ड से पैसे निकालकर तुरंत स्टार्ट बाइक पर बैठ फरार हो गया जबकि चाय पीने वाला आराम से अपनी बाइक पर उनके पीछे लौट गया, जिसे किसी ने नोटिस नहीं किया। गुरदीप को अकेला देख उसे लूट का शिकार बनाने के इरादे से ही लुटेरे उसका पीछा कर रहे थे। उसने बताया कि बैंक से निकलवाए 1 लाख 95 हजार रुपयों में 50 नोट 2000 के, 500 के नोटों का एक बंडल व बाकी 90 नोट भी 500 के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये कहा अधिकारियों ने
थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि बैंक, घटना स्थल व दप्पर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं और जांच बाद ही कि लुटेरों की संख्या का पता चल सकेगा। फुटेज कैमरों में वारदात समेत लुटेरे कैद हो गए परंतु उनकी शक्लें व बाइक नंबर नहीं पहचाने जा रहे। पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद के अनुसार शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज जुटाकर लुटेरों को पहचानने में मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed