{"_id":"5b563dbd4f1c1b4b748b6a90","slug":"11532378557-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम गार्ड जवान समेत तीन हेरोइन तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होम गार्ड जवान समेत तीन हेरोइन तस्कर काबू
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के होम गार्ड समेत तीन हेरोइन तस्कर काबू
स्पेशल टास्क फोर्स ने आरोपियों को 60 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा
अन्य दो आरोपी वेरका और टोयोटा कंपनी में ड्राइवरी का करते थे काम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स ने हेरोइन तस्करी के आरोप में चंडीगढ़ के एक होम गार्ड समेत तीन लोगों को काबू किया है। दोनों अन्य आरोपियों में एक वेरका व दूसरा टोयोटा कंपनी फेज-छह में ड्राइवर था। आरोपियों की पहचान धर्मपाल व राहुल (दोनों निवासी गांव बहलोलपुर जिला मोहाली) अजय कुमार निवासी गांव चक्क नरैणी (पठानकोट) रूप में हुई है। आरोपियों से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी एसटीएफ के एसपी राजिंद्र सिंह सोहल ने दी। एसटीएफ को गुप्त सूचना थी कि आरोपी हेरोइन लेकर इलाके में सप्लाई करने आए हैं। वह फेज-चार के एक पार्क में बैठकर अपने ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
इस दौरान उनकी टीम फेज-4 स्थित पार्क के नजदीक से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 20-20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों के खिलाफ एसटीएफ पुलिस स्टेशन फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में अन्य जिलों को भी अलर्ट भेजकर उनके बारे में जानकारी मांगी गई है। जिक्रयोग है कि यह पहला मौका नहीं है जब चंडीगढ़ का होमगार्ड एसटीएफ के हाथ लगा हो। इससे पहले भी एसटीएफ ने एक को काबू किया था, जो राजस्थान से अफीम व हेरोइन लाकर पूरे इलाके में सप्लाई करता था।
ये तीनों का पुराना रिकॉर्ड
एसटीएफ अधिकारियों न बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी धर्मपाल चंडीगढ़ पुलिस में 2001 से होमगार्ड में सेवा निभा रहा है। इस समय सेक्टर-26 चंडीगढ़ स्थित पुलिस लाइन में तैनात था। आरोपी अजय कुमार मोहाली स्थित वेरका मिल्क प्लांट की गाड़ी चलाता है। उसके खिलाफ 2014 में पुलिस स्टेशन नूरपूर जिला कांगड़ा में चोरी का केस दर्ज है। तीसरा आरोपी राहुल इस समय टोयोटा कंपनी फेज-6 मोहाली में ड्राईवर के तौर पर नौकरी करता था और वह तीन-चार महीने से हेरोइन बेच रहा है।