फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
लालड़ू। वीरवार को लालड़ू गांव के एक खेत में खून से सने मिले अनिल (35) के कातिलों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने अनिल के हत्या मामले में मृतक की पत्नी व प्रेमी टेलर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की माने तो पुलिस कातिलों को पकड़ने के लिए उनके घर सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं शव का पांचवें दिन सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में तीन डॉक्टरों का बोर्ड बना कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक अनिल के पिता और उसके जीजा के बयान पर पुलिस ने अनिल की पत्नी पुष्पा उर्फ पूजा और उसके प्रेमी टेलर शाहनवाज के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। 35 वर्षीय अनिल कृष्ण टांक पुत्र कृष्ण अमर टांक वासी कांदीवाली, मुंबई का पूजा उर्फ पुष्पा पुत्री चांद सिंह वासी मौलीजागरां के साथ विवाह हुआ था। पूजा उर्फ पुष्पा बलटाना में शाहनवाज वासी मनीमाजरा के पास टेलरिंग का काम करती थी, जहां उसके शाहनवाज के साथ संबंध बन गए। हालांकि इन संबंधों पर शाहनवाज की पत्नी के एतराज के बाद पूजा से अनिल का काम छुड़वा लिया था, परंतु शाहनवाज व पूजा का मिलना जारी रहा।
विज्ञापन


11 अप्रैल से टेलर और पूजा गायब
पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल सुबह बल्लोपुर-तौफापुर संपर्क मार्ग के किनारे गेहूं के खेत में अनिल का खून से सना शव मिला था। खेत मालिक हरदेव सिंह पुत्र राम सिंह निवासी कौलीमाजरा के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज किया था। अब उसमें पूजा उर्फ पुष्पा वासी मौलीजागरां और टेलर शाहनवाज को भी नामजद कर लिया गया है। अनिल मूल रूप से पानीपत का रहने वाला था, अभी उसका पूरा परिवार मुंबई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अनिल निवासी मुंबई से मौलीजागरां अपने मायके में दो बच्चों के साथ रह रही अपनी पत्नी पूजा को लेने के लिए आया था। अनिल का खून से सना शव 11 अप्रैल सुबह लालड़ू के निकट खेतों से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed