फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हेरोइन सप्लाई करने वाले तीन तस्कर काबू

हेरोइन सप्लाई करने वाले तीन तस्कर काबू

Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने वाले तीन तस्कर काबू
ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाले तीन तस्कर काबू
विज्ञापन

- एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा, पचास ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नशों पर शिकंजा कसने के लिए गठित एसटीएफ ने हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्राइसिटी में सक्रिय थे। इनकी पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, अवतार सिंह उर्फ माना व अमरजीत सिंह उर्फ रिंपी के रूप में हुई है। आरोपियों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ के एसपी राजिंद्र सिंह सोहल ने इसकी पुष्टि की है। आरोपियों पर एसटीएफ ने फेज-4 स्थित एसटीएफ के थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कई राज खुलेंगे।
ऐसे पकड़े शातिर आरोपी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जगजीत सिंह निवासी गांव पोपना (खरड़), अवतार सिंह निवासी गांव पोपना (खरड़) व अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 चमकौर साहिब जिला रोपड़ हेरोइन की तस्करी करते हैं। तीनों डिस्कवर मोटरसाइकिल पर हेरोइन सप्लाई करने के लिए गांव बल्लोमाजरा व बलियाली साइड से मोहाली का आ रहे थे। एएसआई अवतार सिंह सोही की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने उन्हें एयरपोर्ट रोड टी-प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी मोहाली के नजदीक नाकेबंदी करके काबू कर लिया। तालाशी ली तो जगजीत से 14 ग्राम, अवतार से 17 तथा अमरजीत से 19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वे खुद भी नशा करते थे और अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई भी करते थे।
विज्ञापन

---बॉक्स
पहले नामी कंपनियों में करते थे काम
पूछताछ में आरोपी जगजीत ने बताया कि उसने करीब 5 वर्ष महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम किया। अब दो-तीन महीने से वह प्राइवेट तौर पर ड्राइवरी कर रहा था। उसकी दोस्ती अवतार से हुई जोकि हेरोइन का सेवन करता है और ड्राइवरी करता है। रिंपी पहले ड्राइवरी करता था लेकिन अब वह खेतीबाड़ी का काम करता था। नशा करने की आदत ने उन्हें नशा तस्कर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed