फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : जीरकपुर के डिस्को क्लबों में देर रात पार्टियां का दौर अभी भी जारी..

जीरकपुर : जीरकपुर के डिस्को क्लबों में देर रात पार्टियां का दौर अभी भी जारी..

Mon, 19 Nov 2018 02:35 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : जीरकपुर के डिस्को क्लबों में देर रात पार्टियां का दौर अभी भी जारी..
जीरकपुर के डिस्को क्लबों में देर रात पार्टियां का दौर अभी भी जारी..
विज्ञापन

हिप्नॉटिक डिस्को क्लब में खुलेआम पिलाया जा रहा है हुक्का

- नए बने थाना प्रभारी ने डिस्को प्रबंधकों को नियमों की पालना करने की दी हिदायत
- आबकारी विभाग ने 12 बजे तक शराब पिलाने के आरोप में हिप्नॉटिक डिस्को क्लब का काटा चालान

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शहर में स्थित डिस्को क्लबों के प्रबंधक डिप्टी कमिश्नर मोहाली के आदेशों की कोई परवाह नहीं कर रहे हैं। डीसी मोहाली के आदेशों के मुताबिक जिले के हर डिस्को क्लब को रात के 12 बजे तक ही खोला जा सकता है, लेकिन डिस्को क्लब के प्रबंधक तड़के चार बजे तक पार्टियां का दौर चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, इसके अलावा पंचकूला मार्ग पर स्थित हिप्नॉटिक डिस्को क्लब में खुलेआम हुक्का पिलाया जा रहा है जबकि सेहत विभाग की ओर से हुक्का पिलाने पर पाबंदी लगाई जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, हिप्नॉटिक डिस्को क्लब में बीती रात 12 बजे के बाद आबकारी विभाग ने छापा मारा, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर विनय कुमार कर रहे थे। मौके पर रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद शराब पिलाई जा रही थी। जबकि नियमानुसार डिस्को क्लब को रात के 12 बजे तक ही शराब पिलाने का लाइसेंस जारी किया जाता है। आबकारी इंस्पेक्टर की ओर से क्लब का चालान काटा गया। इस दौरान विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हरेक टेबल पर एक हुक्का पाया देखा गया, जिसको लेकर सेहत विभाग की ओर से पाबंदी लगाई हुई है। मौके पर हुक्के संबंधी मामले में आबकारी इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके क्षेत्र में न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। वहीं सिविल सर्जन भारद्वाज ने कहा कि मामले की जांच कर संबंधित क्लब के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर विनय कुमार की ओर से चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित ग्लोबल बिजनेस स्क्वेयर माल के अलमाज में पहुंची। जिसमें बाहर से ताला जड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर विनय कुमार को अंदर पार्टी चलने का अंदेशा था, लेकिन रात 2:30 बजे तक वे क्लब के बाहर खड़े होकर चाबी का इंतजार करते रहे और जब दरवाजा नहीं खुला तो वे वापस लौट गए।
विज्ञापन

जीरकपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने कहा कि बीती रात पूरे 12 बजे पुलिस पार्टी ने सभी डिस्को क्लबों को बंद करवाने के लिए भेजा दिया था। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्लब की ओर से नियमों की उल्लंघना की गई तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed