{"_id":"5b3bdceb4f1c1b56238b45aa","slug":"111530649835-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हेरोइन तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हेरोइन तस्कर दबोचे
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हेरोइन तस्कर दबोचे, दिल्ली से लाते थे
एसटीएफ ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा
एक आरोपी पर चंडीगढ़ में स्नैचिंग व अन्य धाराओं में दर्ज हैं केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स ने दो व्यक्तियों को 120 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान साहिल कौशल निवासी फेज-7 मोहाली व हरजिन्द्र सिंह उर्फ हनी निवासी एकमे हाईट्स छज्जूमाजरा (खरड़) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एसटीएफ पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सब-इंस्पेक्टर राम दर्शन ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि साहिल कौशल नामक युवक दिल्ली से हेरोइन लेकर आया है। जो खालसा कॉलेज फेज-3ए मोहाली के रास्ते पर खड़ा होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस की टीम ने रेड कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि उसका एक और साथी हरजिन्द्र सिंह उर्फ हनी उसके साथ दिल्ली से हेरोइन लेकर आया है। पुलिस ने हरजिन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली है। पता चला है कि आरोपी साहिल कौशल खिलाफ चंडीगढ़ व मोहाली में पहले से स्नैचिंग के 9 और दो केस एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हैं।
नशामुक्ति केंद्र चलाता था हनी
दूसरा आरोपी हरजिन्द्र सिंह उर्फ हनी से पूछताछ में पता चला है कि वह कुछ समय पहले पंजाब के अमलोह शहर में नशामुक्ति केंद्र चला रहा था। वहां पर उसे नशा करने की लत लग गई और उसने नशा सप्लाई करने का धंधा शुरू कर लिया।