{"_id":"5abff0d44f1c1bd3618b4ba6","slug":"111522528468-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लूट का फालोअप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लूट का फालोअप
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मां शिमला होम्स वाली सड़क पर गए थे
देसूमाजरा के निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से मिली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सन्नी एनक्लेव के एक बूथ से शुक्रवार को वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर से दिनदहाड़े चार लाख 70 हजार की नकदी और 10 हजार अमेेरिकन डॉलर लूटने वालों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। खरड़ सिटी पुलिसकर्मियों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना के बाद दो बाइक पर सवार चारों लुटेरों को किसी ने भी जाते नहीं देखा। पुलिस ने इस मामलेे की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
खरड़ सिटी पुलिस ने सन्नी एनक्लेव से लेकर बस्गी तक वारदात के समय के बाद की फुटेज देखी, लेकिन लुटेरों के बारे में पता नहीं चल सका। इसके बाद छज्जूमाजरा निज्जर रोड पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग भी चेक की गई, लेकिन यहां भी लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। अंत में घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर लौंगिया स्वीट्स देसूमाजरा के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखने से सिर्फ इतना पता चल सका कि लुटेरे मां शिमला होम्स की ओर जाने वाली रोड की ओर गए हैं। यह सड़क आगे जाकर 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड से जुड़ती है। लुटेरों ने वारदात के बाद संभवत: भागने के लिए इस रास्ते को चुना क्योंकि यह सड़क आगे जाकर लांडरा की ओर व बनूड़ व डेराबस्सी की ओर जा मिलती है।
सन्नी एनक्लेव चौकी के इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि मनी ट्रांसफर के मालिक सुमित सैनी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि चारों लुटेरों में से तीन के पास पिस्टल थी। लुटेरों ने धमका कर उन्हें एक कोने में बैठा दिया और कैश बाक्स से रकम लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने इस वारदात को मात्र डेढ़ से दो मिनट में अंजाम दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस की अलग अलग टीमें लूट की घटना की तेजी से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
खरड़ में लगातार हो रही है गन प्वाइंट पर लूट
खरड़ में गन प्वाइंट पर लूट और चोरियों की संख्या बढ़ रही है। कुछ समय पहले शराब ठेके पर लूट हुई थी। इसके बाद एक हार्डवेयर के स्टोर मालिक को लुटेेरों ने निशाना बनाया था। उसे उस समय लूटा गया था, जब शाम में दुकान बंद कर वह घर जा रहा था। इस मामले की पुलिस द्वारा अब तक जांच की जा रही है।