फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चाचूमाजरा में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

चाचूमाजरा में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
चाचूमाजरा में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
मोहाली। एयरपोर्ट से सटे गांव चाचूमाजरा में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। वारदात को बच्ची के नाबालिग पड़ोसी ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर जुुवेनाइल होम भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति काम पर गए हुए थे, जबकि वह घर पर बच्ची के साथ अकेली थी। इस दौरान वह बच्ची को छोड़कर पानी भरने के लिए टंकी पर गई थी। जब वह वापस आई तो बच्ची घर में नहीं थी। उसने तलाश की तो बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। उसे देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा महिलाओं से हो रहे अपराधों का ग्राफ
जिक्रयोग है कि मोहाली शहर में महिलाओं से हो रहे अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पहले सोहाना एरिया में कॉल सेंटर की महिला मुलाजिम से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस की काफी किरकिरी हुई। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा था। जैसे ही यह मामला हल हुआ, उसके बाद नयागांव में एक पड़ोसी द्वारा ही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया। लड़की ने हेल्पलाइन पर इस मामले की शिकायत की थी, तब जाकर आरोपी पकड़ा गया। इसके बाद शाहीमाजरा में पीजी में रहने वाले युवक ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed