फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 वर्षीय लड़की से पीजी में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

12 वर्षीय लड़की से पीजी में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 वर्षीय लड़की से पीजी में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
खरड़। शाहीमाजरा के एक पीजी में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी परविंदर सिंह निवासी मोहाली के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 12 वर्षीय लड़की चंडीगढ़ की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह अमृतसर से बस में सवार होकर चंडीगढ़ आ रही थी। बस में उसकी मुलाकात परविंदर सिंह से हुई। बातों-बातों में दोनों मेें दोस्ती हो गई। उसके साथ मोबाइल फोन नंबर भी साझा कर लिया। इसी बीच दोनों में आपस में बाचचीत होने लगी। युवक ने एक दिन लड़की को अपने पास बुला लिया और रात को अपने पीजी में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की माता को दूसरे दिन जब पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहाली की एक फैक्टरी में काम करता था। वहीं, पुलिस ने पंजाब व अन्य थानों से भी इस बारे में जानकारी मांगी है, ताकि आरोपी का सारा रिकॉर्ड खंगाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed