फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ के बादङ राज खुला और बच्चे को पुलिस ने उसकी मां से मिलाया

ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ के बादङ राज खुला और बच्चे को पुलिस ने उसकी मां से मिलाया

Tue, 29 Jan 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ के बादङ राज खुला और बच्चे को पुलिस ने उसकी मां से मिलाया
पत्नी से लड़ाई कर चोरी-छिपे अपने ही बच्चे को पिता ने घर से उठाया
विज्ञापन

- ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ तो की पूछताछ
- आरोपी ने पुलिस की पिता से मोबाइल पर कराई बात तो हुआ खुलासा
- पुलिस ने बच्चे को मां के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना के हरमिलाप नगर में तीन महीने का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्चे को चोरी करने वाला कोई ओर नहीं उसका पिता था। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद बच्चे को बरामद कर उसकी मां के हवाले किया।
ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी बलविंदर सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को करीब 5 बजे एक युवक शराब के नशे में था। वह ऑटो में बैठकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। उसके पास एक छोटा बच्चा था, जिसके शरीर पर एक टी शर्ट के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ कि इतनी ठंड में कोई कैसे अपने बच्चे को बिना कपड़ों के लेकर घूम सकता है। पुलिस ने ऑटो को रोका और युवक से पूछताछ की। युवक ने पुष्टि के लिए अपने पिता से दिल्ली में टेलीफोन पर पुलिस की बात करवाई तो उन्होंने इस युवक का नाम चरणजीत बताया और कहा कि यह उसका ही बेटा है। यह अपनी पत्नी से लड़ाई कर चोरी-छिपे अपने ही बच्चे को घर से उठा लाया है, उधर बच्चे की मां उसे ढूंढ रही है और परेशान है। चरणजीत के पिता ने बच्चे की मां का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया और पुलिस ने टेलीफोन पर बात कर उसे उसके पति और बच्चे की जीरकपुर पटियाला चौक पर होने की सूचना दी। बच्चे की मां के पहुंचने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बच्चे को उसके मां के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पति शराब के नशे में करता है मारपीट
बच्चे की मां कविता ने बताया की वह हरमिलाप नगर बलटाना अपने माता-पिता के साथ रह रही है और उसका पति रणजीत कोई काम नहीं करता और शराब के नशे में हर रोज उसके साथ मारपीट करता है और आज भी उनकी लड़ाई हुई थी, जिस पर वह आज सुबह उनके तीन महीने के बच्चे को चोरी से उठा लाया, जिसको हम सुबह से ढूंढते फिर रहे हैं। उन्होंने बलविंदर सिंह ट्रैफिक कर्मचारी का धन्यवाद किया। वहीं, पुलिस के अनुसार मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed