फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   महिला का बैग काट कर पैसे और मोबाइल किया चोरी

महिला का बैग काट कर पैसे और मोबाइल किया चोरी

Thu, 20 Dec 2018 01:59 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
महिला का बैग काट कर पैसे और मोबाइल किया चोरी

विज्ञापन


बस में चढ़ रही महिला का बैग काट पर्स-मोबाइल उड़ाया
कुराली में बुधवार को हुई घटना, महिला ने पुलिस में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। बस स्टैंड में बस में चढ़ रही एक महिला का बैग काट पर शातिर पर्स और मोबाइल फोन चुरा ले गए। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। वार्ड नंबर 10 चनालो की अमरजीत कौर पत्नी राजिन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि वह रिश्तेदारी में जाने के लिए रूपनगर बस स्टैंड पर वह अपने बेटे के साथ खड़ी थी। उन्होंने बताया कि उसके हाथ में एक बैग था, जिसमें उसने अपना पर्स और मोबाइल फोन रखा हुआ था। महिला ने बताया कि जब बस आई तो उसका बेटा पहले बस में चढ़ गया तथा जब वह अन्य सवारियों के साथ बस में चढ़ रही थी तभी भीख मांगने वाली कुछ महिलाएं बस में बार-बार उतर व चढ़ रहीं थीं। इसी दौरान वह सीट पर बैठ गई। उन्होंने बताया कि जब टिकट कटाने के लिए बैग से पर्स निकालने लगी तो बैग में पर्स और मोबाइल फोन गायब देखकर उसके होश उड़ गए और जब उसने बैग को चैक किया तो देखा कि बैग एक साइड कटा हुआ था। अमरजीत कौर ने बताया कि पर्स में लगभग 1800 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन था। इस घटना के बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।

फोटो: कुराली में बैग को काट कर पर्स और मोबाइल फोन चोरी करने की
घटना के बारे में जानकारी देेते हुए अमरजीत कौर और उसका बेटा।
( अजय ) फोटो नंबर
: एमएचएल-81
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed