फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एयरपोर्ट रोड पर नाके दौरान शराब से भरा ट्रक किया काबू

एयरपोर्ट रोड पर नाके दौरान शराब से भरा ट्रक किया काबू

Sun, 09 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर नाके दौरान शराब से भरा ट्रक किया काबू
पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही पंजाब में शराब तस्कर गिरोह सक्रिय
विज्ञापन

गिरोह के दो मेंबर पुलिस ने दबोचे, शराब व ट्रक को भी लिया गया है कब्जे में

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंचायत चुनाव का शेडयूल घोषित होने के साथ ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर लगाए नाके के दौरान एक शराब से भरा ट्रक काबू किया है। ट्रक से 231 पेटियां (2772 बोतलें) शराब बरामद हुई है। यह देसी और अंग्रेजी शराब है। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को भी दबोचा है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा आरोपियों पर एक्साइज एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सोहाना थाने की पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-81 में नाका लगाया हुआ था। तभी पुलिस को सूचना मिली कि शराब तस्करी करने वाले आरोपी शराब से भरा ट्रक लेकर आ रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ की तरफ से ट्रक आ गया। पुलिस ने ट्रक को काबू कर लिया। साथ ही उसकी चेकिंग की तो ट्रक शराब से भरा निकला। इस दौरान आरोपियों से जब शराब के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी कोई जवाब या दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने सारी शराब को कब्जे में ले लिया। साथ ही दो आरोपियों व ट्रक को थाने ले आए। जहां पर आरोपियों पर एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले के जांच अधिकारी नैब सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ के एक शराब ठेके से मिलीभुगत करके चंडीगढ़ से सस्ते रेटों पर शराब पंजाब में लाकर मंहगे रेटों पर बेचते हैं। वहीं, आरोपी पहले भी शराब ले जा चुके हैं। जिक्रयोग है अमर उजाला ने चार दिसंबर के अंक में इस बात का खुलासा किया था कि मोहाली में चंडीगढ़ और हरियाणा की सस्ती शराब की तस्करी बढ़ गई है। इससे विभाग को लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है। अमर उजाला के खबर छपने के बाद प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया था। इसके बाद यह गिरोह पकड़ा गया है।
विज्ञापन


स्कूटर पर भी हो रही है शराब
दूसरी तरफ सोहाना पुलिस ने एक अलग मामले में लखनौर टी प्वाइंट पर नाकेबंदी के दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति को काबू करके उससे 12 पेटियां शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 अधीन केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बोतल के साथ पकड़े जाने पर दो लाख जुर्माना
इसी तरह मोहाली या पंजाब में बाहर की शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। शराब की एक बोतल के साथ भी पकड़े जाने पर दो लाख रुपये जुर्माना है। अब तक पांच केसों में यह जुर्माना लगा चुका है। वहीं, विभाग की टीम अपना काम कर रही है। पुलिस व एक्साइज विभाग मिलकर अब तक 21 केस दर्ज कर चुके हैं।




-----------------------------

नोट खबर में चंडीगढ़ और हरियाणा की सस्ती शराब से मोहाली में बढ़ी शराब तस्करी शीर्षक से चार दिसंबर के अंक में छपी खबर को प्रयोग करें। इसमें साथ ही लिख दिया जाए कि अमर उजाला यह मुद्दा उठा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed