फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गन प्वाइंट पर जूस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से छीनी कार

गन प्वाइंट पर जूस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से छीनी कार

Thu, 29 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर जूस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से छीनी कार
- चौबीस घंटे में लुटेरों ने दूसरी वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

- सूचना मिलते ही एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे
- आरोपियों ने पहले कार सवार को पीटा, उसके बाद छीनी थी कार

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। अभी मुल्लांपुर बद्दी रोड पर गन प्वाइंट पर कार लूटने का मामला चौबीस घंटे बीतने के बाद हल भी नहीं हुआ था कि वीरवार शाम को एक बार फिर लुटेरों ने शहर में दहशत मचा दी। आरोपी हाई अलर्ट के बीच सेक्टर-80 से एक जूस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से मारपीट कर गन प्वाइंट पर कार छीनकर फरार हो गए। इससे एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिस नाकों की पोल खुल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल समेत सभी उच्च अधिकारी पहुंच गए। साथ ही पीड़ित के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें इलाके में जांच में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-104 स्थित ताज टावर निवासी मोहित कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सेक्टर-79-80 की डिवाइडिंग रोड पर वेब एस्टेट के पास अंडे लेने के लिए रुके थे। जैसे ही वह अपनी कार में वापस जाकर बैठने लगे तभी वहां पर तीन युवक पहुंच गए। उन्होंने उसे कार की खिड़की भी बंद नहीं करने दी। साथ ही उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद एक युवक ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसकी टांग पर हमला किया। इसके बाद उसके साथ आए दो साथियों ने उस पर पिस्तौल तान दी और कार छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। साथ ही मामले की जांच शुरू की गई। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


आरोपी चंडीगढ़ की तरफ भागे कार लेकर
पीड़ित का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ की तरफ भागे थे। ऐसे में पुलिस की तरफ से तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को अलर्ट भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपनी सीमाएं सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अन्य राज्यों की पुलिस को अलर्ट भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के चेहरे पर थी हलकी दाड़ी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी मध्यम ऊंचाई वाले थे। साथ ही उनके चेहरे पर हल्की हल्की दाड़ी थी। अब पुलिस उन आरोपियों के बारे में भी पता कर रही है जो कि पहले इस इलाके में ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही इन दिनों में जमानत पर चल रहे हैं।

कैमरों से खुल जाएगी पोल
हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके अलावा इस केस में पुलिस शहर में लगे कैमरे अहम भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि शहर में अधिकतर स्थानों में कैमरे लगे हुए हैं। इससे आरोपियों को पकड़ने में मदद मिल सकती है।

एक महीने में तीसरी वारदात
मोहाली जिले में एक महीने मेें यह तीसरी वारदात है। इससे पहले अक्तूबर 28 को टीडीआई सिटी के पास से गन प्वाइंट पर लुटेरों ने सीनियर पत्रकार से कार छीनी थी, लेकिन अभी तक कार का कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि मंगलवार को मुल्लांपुर बद्दी रोड पर चंडीगढ़ के सैलून मालिक से गन प्वाइंट पर कार छीनने का मामला सामने आया था। हालांकि इस केस में भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ली है, लेकिन उसमें साफ नहीं दिख रहा है।


नाके बस नाम के, दोपहिया वाहन वाले होते हैं परेशान
वहीं, पुलिस द्वारा लगाए जा रहे नाकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। फेज-पांच निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि पुलिस की टीम मात्र दोपहिया वाहनों को ही रोक कर चेक करती है। जबकि कार वालों को कोई पूछता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सख्ती होती तो आरोपी भाग न पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed