फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नशीले टीकों समेत पंचकूला निवासी काबू

नशीले टीकों समेत पंचकूला निवासी काबू

Fri, 06 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नशीले टीकों समेत पंचकूला निवासी काबू
नाके पर नशीले टीकों समेत पंचकूला निवासी काबू
विज्ञापन

आरोपी से 120 नशीले टीके हुए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। थाना फेज-11 की पुलिस ने बाबा व्हाइट हाउस के पास नाके पर एक युवक को 120 नशीले टीकों समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान संजीव उर्फ काजू निवासी मनसा देवी कांप्लेक्स, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने फेज-11 स्थित बाबा व्हाइट हाउस के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस को एक युवक पैदल आता दिखा। वह नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को देखकर पीछे मुड़ने लगा। इसी बीच पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को 120 नशीले टीके बरामद हुुए। आरोपी से जब उन टीकों के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस आरोपी को फेज-11 थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed