{"_id":"5dcf11208ebc3e54936d42a3","slug":"crime-mohali-news-pkl356971214","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली-कभी चलाता था कॉल सेंटर, नशे की लत ने बना दिया नशा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली-कभी चलाता था कॉल सेंटर, नशे की लत ने बना दिया नशा तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन और 6 हजार ड्रगमनी समेत काबू किया है। आरोपी पहले काल सेंटर तक चला चुका है। आरोपी की पहचान सेक्टर-56 चंडीगढ़ निवासी प्रशांत कुमार उर्फ मन्नू के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया । जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के डीएसपी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बलौंगी बैरियर के पास नाका लगाया गया। जहां से एक व्यक्ति गुजर रहा था। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ तो उसकी रोक कर तलाशी ली गई। जिसके बाद उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन व 6 हजार ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
सात साल कॉल सेंटर में किया काम
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहाली में वर्ष 2010 से 2017 तक अलग-अलग काल सेंटरों में काम कर चुका है। वर्ष 2018 में उसने खुद किराए के मकान में काल सेंटर खोला था। मगर वह काम ज्यादा दिन तक नहीं चला जिसके बाद यह काम बंद कर उसने ऊवर ईटस में काम करने लगा। उस दौरान उसे नशा करने की आदत लग गई। जिसके बाद वह चंडीगढ स्थित डडूमाजरा में रहने वाली बाला नाम की महिला से हेरोइन खरीदकर पीने लगे। बाला इस समय एक अन्य केस में चंडीगढ़ जेल में बंद है। जिसके बाद वह खरड़ मे जाकर पीने लगे।
नाईजीरियन से हुआ सपर्क
एसटीएफ से पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि नशा करने की आदत के चलते उसकी मुलाकात एक नाईजीरियन के साथ हो गई थी। जो उसे 1000 रुपये की प्रति ग्राम के हिसाब से देता था। और वह उसे आगे 2000 रुपये से लेकर 25,00 रुपये तक बेचता था। अब वह दूसरी बार 100 ग्राम हेरोइन लेकर आ रहा था।