फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime

खरड़ में तीस लाख लेकर किसी दूसरे को बेच दिया फ्लैट

Sat, 16 Nov 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
सन्नी एनक्लेव खरड़ में एक बिल्डर ने एक फ्लैट बेचने का सौदा करके 30 लाख रुपये ले लिए।यह फ्लैट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पहले मालिक ने अपने तौर पर जब इस फ्लैट में जाकर देखा तो इस फ्लैट में पहले से ही कोई अन्य परिवार रह रहा है। 30 लाख रुपये की यह ठगी हनुमन्ता लैंड प्रमोटर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आनंद कुमार उर्फ राम पाल ने चंडीगढ़ के निवासी जतिंदर सरीन से की। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन

प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार जतिंदर सरीन ने बिल्डर द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट सनशाइन सन्नी एनक्लेव में ग्राउंड फ्लोर 3 बीएचके का एक फ्लैट नंबर 8832 खरीदने की डील की थी। डील के अनुसार जतिंदर सरीन ने स्टेट बैक आफ पटियाला फेस 10 मोहाली की ब्रांच द्वारा अलग अलग चेकों द्वारा 30 लाख रुपये हनुमन्ता प्रमोटर के मालिक आनंद कुमार उर्फ राम पाल को दे दिए। जब रजिस्ट्री का समय आया तो आनंद कुमार उर्फ राम पाल रजिस्ट्री करवाने में आनाकानी करने लगा। जतिंदर सरीन ने आनंद कुमार से फोन पर जब रजिस्ट्री करवाने को कहा तो उसने कहा कि उसे कुछ दिन इंतजार करना होगा। इसी बीच जतिंदर सरीन को पता चला कि जिस फ्लैट की डील आनंद कुमार उर्फ राम पाल ने उसके साथ की है। वह फ्लैट पहले ही किसी और को बेच चुका है। इसके बाद जतिंदर सरीन ने आनंद कुमार से कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन आनंद कुमार उससे मिलने से टालमटोल करता रहा। अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत जतिंदर सरीन ने एसएसपी मोहाली को दी। मोहाली पुलिस के इकनोमिक विंग ने जांच के बाद पाया कि हनुमन्ता लैंड प्रमोटर के कर्ताधर्ता आनंद कुमार उर्फ रामपाल ने 30 लाख रुपये लेकर जतिंदर सरीन को रजिस्ट्री नही करवाई है। फ्लैट पहले ही किसी और को बेचा जा चुका है। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी आनंद कुमार उर्फ राम पाल के खिलाफ प्रापर्टी को लेकर हेराफेरी करने के कई मामले मोहाली, खरड़, चंडीगढ़ व पंचकूला में दर्ज है। जांच के बाद एसएसपी मोहाली के निर्देश पर खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार उर्फ राम पाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed