{"_id":"5d4dc5888ebc3e6cf470a5b2","slug":"crime-mohali-news-pkl3470657157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुरः बच्चियों को अगवा करने के शक में लोगों ने मामा-भाई को पीटा, मामला कुछ और निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीरकपुरः बच्चियों को अगवा करने के शक में लोगों ने मामा-भाई को पीटा, मामला कुछ और निकला
Sat, 10 Aug 2019 11:01 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में वीरवार रात करीब दस बजे गांव सिंहपुरा में दो बच्चियों के अगवा होने के शक में गांव वालों द्वारा बच्चियों के मामा और भाई को ही पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कमला पत्नी शंकर निवासी पटना, बिहार जो अभी गांव सिंहपुरा में किराए पर रहती है, उसने वीरवार को अपना कमरा बदला था।
इस दौरान उसका आधा सामान पुराने घर में ही पड़ा था, तभी कमला की दोनों बच्चियां जिनकी उम्र सात और पांच साल हैं, कहीं नजर नहीं आईं। उसने बच्चियों के अगवा होने का शोर मचा दिया। सूचना पाते ही पुलिस गांव में पहुंच गई और बच्चियों की तलाश शुरू की।
नजदीक ही लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची तो एक मोटरसाइकिल पर बच्चियां जातीं नजर आ रही थीं। तभी दोनों बच्चियां अपने भाई और मामा विनोद कुमार के साथ लौट आईं। बच्चियों का इन दोनों व्यक्तियों से रिश्ता न पता होने के कारण गांव वालों ने दोनों को अगवा करने वाला समझकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को बच्चियों के मामा और भाई ने बताया कि वह कमरा बदल रहे थे। इस दौरान काफी देर हो गई थी, जिसके चलते वह बच्चियों को लेकर ढाबे पर खाना खाने गए थे, परंतु इस बात की जानकारी कमला को नहीं थी।