फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   cow cart race, race competition, cow cart race competition, kurali, mohali

मोहाली के गांव कुराली में बैलगाड़ी दौड़ मुकाबला, ये रहे विजेता

Tue, 07 Jun 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 07 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
cow cart race, race competition, cow cart race competition, kurali, mohali
- फोटो : ANI
कुराली के गांव गोसला में स्व. पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की याद में बैल गाड़ियों के दौड़ मुकाबले करवाए गए। इसमें 72 बैल गाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और समूह गांव वासियों के सहयोग से सुखदीप सिंह सिप्पा की देखरेख में करवाई गई। इन बैल गाड़ियों के दौड़ मुकाबलों का उद्घाटन हरिंद्र सिंह मुल्लांपुर ने किया। इन मुकाबलों में हर्ष मुंडीया और रोढा काईनोर की बैल गाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिजोत सिंह गिदड़ पिंडी की बैल गाड़ी ने दूसरा, अभीजोत सिंह तखरकलां की बैल गाड़ी ने तीसरा, गुरमेल सिंह बालसंडा की बैल गाड़ी ने चौथा और प्रमू आनंदपुर साहिब की बैल गाड़ी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इनाम वितरण समारोह में सीनियर कांग्रेसी नेता और किसान मजदूर सेल जिला रूपनगर के चेयरमैन जैलदार सतविंद्र सिंह चैडिया मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान चैडिया ने बैल गाड़ियों के विजेताओ को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सर्बजीत सिंह, विक्की सिंह, कवर संधू, सर्बजीत सिंह सालापुर और गुरविंद्र सिंह मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed