फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couples who elope and marry will be protected, nodal officer appointed

Mohali News: भागकर शादी करने वाले जोड़ों की होगी सुरक्षा, नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu, 13 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Couples who elope and marry will be protected, nodal officer appointed
मोहाली। घर से भागकर शादी करने वाले जोड़ों की सुरक्षा के संबंध में अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की गाइडलाइन की पालना के लिए पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) को जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में हाईकोर्ट की एसओपी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपमंडल मजिस्ट्रेट, सिविल सर्जन और जिला प्रोग्राम अधिकारी के साथ साझा किया गया।
विज्ञापन

एसओपी में कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रत्येक पुलिस थाने में एक पुलिस अधिकारी नियुक्त करेंगे जो सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद से नीचे का न हो और कानून के अनुसार अभ्यावेदन की जांच करेगा। ऐसा पुलिस अधिकारी या तो जिले के नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेगा या उक्त नोडल अधिकारी ऐसे अभ्यावेदनों के चरणबद्ध तरीके से निपटने की निगरानी कर सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में कार्रवाई करेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इन दिशानिर्देशों में दी जा रही समय सीमा का उल्लंघन किए बिना शिकायत को प्रभावी ढंग से निपटाया जाए। एसओपी में यह भी कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी के माध्यम से भागे जोड़े को खतरे का आकलन सुनिश्चित करेंगे। इसके परिणामस्वरूप जोड़े को सुरक्षा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed