फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Councilors of the protest group targeted the cleanliness system of the city

Mohali News: शहर की सफाई व्यवस्था पर विरोध गुट के पार्षदों ने साधा निशाना

Wed, 12 Jun 2024 06:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Councilors of the protest group targeted the cleanliness system of the city
मोहाली। शहर के सफाई व्यवस्था को लेकर विरोधी गुट के पार्षदों ने डिप्टी मेयर को घेर लिया है। आप के पार्षदों ने साफ कहा है कि एक ओर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी शहर में साफ-सफाई की खराब हालत का जिक्र कर रहे है। दूसरी और अफसोस की बात है कि डिप्टी मेयर के तौर पर कुलजीत सिंह बेदी खुद डिपुटी मेयर हैं। उनको खुद यह काम दिलचस्पी लेकर करवाना चाहिए था। आप पार्टी के पार्षद गुरमीत कौर, सरबजीत सिंह समाना, गुरप्रीत कौर मटौर, करमजीत कौर मटौर, रबिंदर बिंद्रा, अरुणा विशिष्ट, रमनप्रीत कौर कुंबड़ा ने जब से मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू मेयर बने हैं, तब से ही शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है और मेयर के रूप में अमरजीत सिंह जीती सिद्धू एक असफल नेता हैं और उन्हें बिना देर किए इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्षदों ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और उपर से डिप्टी मेयर बेदी जो कि मेयर के साथ ही डिप्टी मेयर बने थे सिर्फ ब्यानबाजी कर रहे है। जबकि उनको खुद इस मामले में दिलचस्पी लेकर सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान देना चाहिए था। पार्षदों ने कहा कि मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी से शहर के लोग और क्या काम की उम्मीद कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने साफ तौर पर कहा कि जीती सिद्धू ने शहर में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है, बल्कि जो काम पहले शुरू किए गए थे वो भी ठंडे बस्ते में पड़े हुए हैं। मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी की ओर से सफाई संबंधी बयान केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दे रहे हैं, जबकि प्रशासन काल में उन्हें सफाई की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इसमें सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed