फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Councillors will corner the government on several issues, including garbage, in the corporation meeting.

Mohali News: निगम की बैठक में कूड़े समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे पार्षद

Sun, 02 Nov 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Councillors will corner the government on several issues, including garbage, in the corporation meeting.
मोहाली। मोहाली में कूड़े की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। शहर के लगभग हर सेक्टर और इलाके में कूड़े के ढेर लगे दिखाई देते हैं। मोहाली नगर निगम के पास फिलहाल कोई स्थायी डंपिंग ग्राउंड नहीं है, जिसके चलते कूड़े के निस्तारण की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कूड़े के ढेरों को लेकर अब नगर निगम के पार्षदों ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। कूड़े को लेकर नगर निगम की विशेष हाउस मीटिंग सोमवार को बुलाई है। मीटिंग में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा होने के आसार हैं। पार्षदों का कहना है कि शहर की सूरत बिगड़ चुकी है और सरकार व प्रशासन इस समस्या पर गंभीर नहीं है। सूत्रों के अनुसार, कई पार्षद हाउस मीटिंग में यह मुद्दा उठाने जा रहे हैं कि नगर निगम के पास डंपिंग ग्राउंड न होने के कारण पूरे शहर में कूड़े का निस्तारण ठप पड़ा हुआ है। निगम के आरएमसी पॉइंटों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिनसे दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है। सरकार और निगम दोनों इस मामले में एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। लेकिन भुगतना आम लोगों को पड़ रहा है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो हाउस मीटिंग में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा। शहरवासियों की उम्मीदें अब इस मीटिंग पर टिकी हैं कि शायद इस बार नगर निगम और सरकार मोहाली को कूड़े से निजात दिलाने का ठोस रास्ता निकाल सकें।
विज्ञापन

गमाडा सेक्टरों का कूड़ा भी निगम के सिर पर बोझ
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि गमाडा सेक्टरों से भी कूड़ा नगर निगम के पॉइंटों में लाया जा रहा है। गमाडा के कई सेक्टरों में सफाई का कार्य तो होता है लेकिन कूड़ा निगम के आरएमसी पॉइंटों में ही डंप किया जा रहा है। इसका असर पूरे शहर के वातावरण और स्वच्छता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मीटिंग में हो सकता है बड़ा टकराव
हाउस मीटिंग में कई पार्षदों के बीच इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ एकजुट होने की चर्चा है। कुछ पार्षदों का कहना है कि जब तक शहर को स्थायी डंपिंग ग्राउंड नहीं मिलता, तब तक सफाई व्यवस्था सुधरना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed