{"_id":"65884623bb1b2c27a3061ffa","slug":"couldnt-study-due-to-poverty-so-hanged-herself-mohali-news-c-71-1-mli1003-9660-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गरीबी के कारण नहीं कर पाई पढ़ाई तो लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गरीबी के कारण नहीं कर पाई पढ़ाई तो लगाया फंदा
Sun, 24 Dec 2023 08:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा गांव की घटना, घरों में सफाई का करती थी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। नाभा गांव में खेतों में बने कमरों में रह रही 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
जानकारी देते हुए थाना जीरकपुर के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी आरती घरों में साफ-सफाई करती थीं। उसे पढ़ने का बहुत शौक था, लेकिन गरीबी के कारण वह उसे पढ़ा नहीं पाया। इसके चलते उनकी बेटी अवसाद (डिप्रेशन) में रहती थी। शनिवार को वह रोजाना की तरह काम खत्म करने के बाद घर लौटे तो बेटी का शव बाथरूम में लटका मिला, जिसे पड़ोसियों की मदद से उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और डेराबस्सी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।