फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation takes strict stand on encroachment in Mohali, action by Tehbazari team continues

Mohali News: मोहाली में अतिक्रमण पर निगम का सख्त रुख, तहबाजारी टीम की कार्रवाई जारी

Thu, 18 Dec 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Corporation takes strict stand on encroachment in Mohali, action by Tehbazari team continues
रेहड़ी-फड़ी से बूथ और शोरूम तक के अवैध कब्जे हटाए, अभियान कई इलाकों में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शहर को अतिक्रमण-मुक्त करने के उद्देश्य से कार्रवाई बुधवार को भी जारी रखी। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी, बूथ और शोरूम संचालकों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटाए गए और संबंधित सामान जब्त किया गया।
कार्रवाई फेज-5, फेज-3बी2, फेज़-7, सेक्टर-67 और फेज-11 सहित कई इलाकों में की गई। फल विक्रेताओं के ठेले, अन्य सामग्री और अस्थायी ढांचे निगम की गाड़ियों में ले जाए गए। तहबाज़ारी टीम के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को आवाजाही में परेशानी और दुर्घटना का खतरा था।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स की अनुपस्थिति में कुछ स्थानों पर तनाव भी देखा गया, लेकिन निगम कर्मचारियों ने हालात संभाल लिए। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों से नगर निगम और जीएमएडीए की संयुक्त एंटी-अतिक्रमण मुहिम चर्चा में रही है। निगम कमिश्नर ने हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए चेतावनी दी है कि तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर बिना अतिरिक्त नोटिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed