फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation takes action against person dumping debris; video goes viral; matter handed over to police

Mohali News: मलबा फेंकने वाले पर निगम का एक्शन, वीडियो वायरल, मामला पुलिस को सौंपा

Sat, 05 Sep 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Corporation takes action against person dumping debris; video goes viral; matter handed over to police
मोहाली। सेक्टर-71 में मलबा फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई की है। निगम टीम ने मौके से मलबा फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़कर मटौर पुलिस के हवाले कर दिया है। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि शहर की सुंदरता और सफाई से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मोहाली में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। यह अभियान सात दिन तक युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। निगम ने ऐसे कई स्थानों की पहचान की है जहां चोरी-छिपे कूड़ा और मलबा फेंका जाता है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। मेयर ने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर मलबा या कूड़ा फेंकने वालों की सूचना देने की अपील की है। निगम ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed