{"_id":"5e7517b88ebc3e769e4873ce","slug":"corona-victim-women-misled-to-avoid-going-to-hospital-mohali-news-pkl3701963182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल जाने से बचने को कोरोना पीड़ित महिला लोगों को करती रही गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल जाने से बचने को कोरोना पीड़ित महिला लोगों को करती रही गुमराह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-3ए में यूके से आई जिस महिला की कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पाजीटिव आई है, वह काफी समय से अस्पताल में भरती होने से बच रही थी। इतना ही नहीं अपने आसपास के इलाके के लोगों को यहां तक कह रही थी कि उसकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि लोग यह मामला इलाके के पार्षद से लेकर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू तक को बता चुके थे।
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में इलाके के पार्षद और नगर निगम के डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी ने भी यह बात मानी है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग महिला पर नजर रखे हुए थे। लोगों की ओर से उन्हें बताया गया था कि वह महिला अस्पताल जाने से बच रही थी। इतना ही नहीं जब शुक्रवार को अस्पताल से टीम बुलाई गई तो भी वह जाने को तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस को बुलाना पड़ा था और इसके बाद वह अस्पताल गई।
साथ बैठी मरीज तो चालक एंबुलेंस से नीचे कूदा
मिली जानकारी के मुताबिक जब कोरोना पीड़ित महिला को अस्पताल ले जाया जाने लगा तो महिला जल्दी से एंबुलेंस के अगले हिस्से में ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठ गई थी। इस पर कोरोना के मरीज को साथ वाली सीट पर बैठा देखकर एंबुलेंस चालक घबरा गया था और वह तुरंत एंबुलेंस से नीचे कूद गया और उसने महिला को कहा कि वह पिछली सीट पर बैठे। क्योंकि एंबुलेंस का पिछला हिस्सा आइसोलेटेड है। जब महिला पीछे बैठी, तब जाकर उसने एंबुलेंस चलाई।
विज्ञापन
अस्पताल से पहुंच गई थी घर
डिप्टी मेयर मंजीत सेठी ने बताया कि मरीज के बारे में बुधवार को पता चला था। लोगों के कहने पर महिला फेज-6 के एक नामी निजी अस्पताल में गई थी। उन्होंने उक्त अस्पताल में फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि महिला कोरोना की संदिग्ध है। इनके सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। ऐसे में उन्हें सरकारी अस्पताल आइसोलेट वार्ड में पहुंचा दिया गया था। लेकिन पता चला कि महिला किसी तरह बुधवार रात घर आ गई। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि उनका सैंपल निगेटिव आया है। यह लोगों में गलत जानकारी दी गई थी। इसके बाद वीरवार शाम को उन्हें पता चला कि महिला की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसके बाद उन्होंने सेहत विभाग से संपर्क किया और इसी रात टीम इन्हें अस्पताल लाने के लिए उनके घर पहुंची थी, लेकिन वह हर बार बचती रही।
दिल्ली से कार में आई थी मोहाली
डिप्टी मेयर ने बताया कि यह महिला यूके से आई थी। पहले वह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी और इसके बाद वहां से दिल्ली की फ्लाइट ली। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से कार में मोहाली आई थी। इस दौरान वह कितने लोगों के संपर्क में आई, इसके बारे में कहना बड़ा मुश्किल है। वहीं, उनके रिश्तेदार और जानकार भी इनके टच में थे। इसके अलावा एक किराएदार भी इनके घर पर है और वह पार्क में भी जाती थी।