फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona's havoc is not stopping .... In Mohali district, 11 people died of corona in 24 hours, 749 infected

नहीं रुक रहा कोरोना का कहर.... मोहाली जिले में 24 घंटे में कोरोना से 11 लोगों की मौत, 749 संक्रमित मिले

Tue, 27 Apr 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc is not stopping .... In Mohali district, 11 people died of corona in 24 hours, 749 infected
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आए दिन संक्रमितों की मौत हो रही है। सोमवार को कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई, और 24 घंटे में 749 लोग संक्रमित मिले हैं। पूरे जिले में जो नए 749 नए मरीज मिले हैं उनमें अकेले ढकोली में सबसे ज्यादा 291 केस और सबसे कम पांच केस बनूड़ में मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 556 पहुंच गई।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोरोना महामारी की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और इससे बचने के लिए लोगों को खुद ही अपना ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को नए संक्रमितों में डेराबस्सी से 87, ढकोली से 291, लालड़ू से 16, बूथगढ़ से सात, घडुआं से 27, खरड़ से 84, कुराली से 14, बनूड़ से पांच और मोहाली से 218 केस सामने आए हैं। वहीं, 585 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो केस बढ़ने की वजह यह भी है कि जिला प्रशासन ने अपनी कोविड जांच बढ़ा दी है। पूरे जिले में रोजाना 400 से अधिक लोगों की कोविड की जांच की जा रही हैं। इसके अलावा संक्रमित लोगों की चपेेट में आए लोगों को ट्रेस करने में भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अधिकारियों की मानें तो जब कोरोना की पहली लहर आई थी उस समय एक व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सौ लोगों में से 30-40 लोग संक्रमित होते थे। जबकि आजकल पूरी तरह से हालात बिगड़े हुए हैं और अब एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सौ लोगों में से 70 लोग संक्रमित हो रहे हैं। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि महामारी गंभीर है। लोग सेहत विभाग की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक 42611 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 33904 लोग ठीक
हो चुके हैं और अभी जिले में 8151 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed