{"_id":"6043e6ba8ebc3ec4477c4aae","slug":"corona-one-killed-in-mohali-number-of-infected-cross-900-mohali-news-pkl406262340","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मोहाली में एक की मौत, संक्रमितों की संख्या 900 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : मोहाली में एक की मौत, संक्रमितों की संख्या 900 पार
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना महामारी से एक और व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 87 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 389 लोगों की मौत होने के अलावा सक्रिय मामलों की संख्या 927 पहुंच गई है। रिकवरी दर का लगातार गिरना खतरे की घंटी है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि इस महामारी को हल्के में न लें। महामारी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना न भूलें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी बनाकर रखें और समय-समय पर हाथ धोते रहें। उन्होंने लोगों से कहा कि जिस आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण चल रहा है, उन्हें टीका जरूर लगवाना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में गत एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हर रोज 50 से लेकर 100 के बीच में लोग संक्रमित हो रहे हैं। जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी मुसीबत महामारी से होने वाली मौतें हैं। मोहाली जिला कोरोना से मौत मामले में ट्राइसिटी में सबसे आगे चल रहा है। शनिवार को बनूड़ में एक, डेराबस्सी में पांच, ढकोली में 11, घंडूआं में पांच, खरड़ में छह, कुराली में एक, लालडू में एक और मोहाली शहरी क्षेत्र के 57 लोग शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 20768 मामले सामने आए हैं। इनमें से 19452 लोग तंदुरुस्त भी हुए हैं।
सोमवार से होगी स्कूलों में टेस्टिंग
जानकारी के मुुताबिक फेज-3बी1 के सरकारी मॉडल सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में नौ के करीब अध्यापक और लाइब्रेरियन संक्रमित हुए थे। इसके बाद स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। स्कूल अब सोमवार को खुलेगा। इस दौरान जिन विद्यार्थियों में कोरोना संबंधी लक्षण दिखेंगे, उनकी सेहत विभाग की ओर से टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
एक हफ्ते में एक आए ऐसे चला कोरोना का संक्रमण
एक हफ्ते में ये मामले आए सामने
तारीख सक्रिय मामले ठीक हुए मौतें
एक मार्च 60 16 0
दो मार्च 48 18 1
तीन मार्च 67 21 0
चार मार्च 111 19 2
पांच मार्च 80 19 0
छह मार्च 87 23 1