{"_id":"5f7646e98ebc3e9bc9199459","slug":"corona-killed-three-148-found-new-infected-mohali-news-pkl389645395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने तीन की ली जान, 148 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने तीन की ली जान, 148 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से लोगों की मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा। हालांकि मौत केवल उन्हीं लोगों की हो रही है, जो कि पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वीरवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 148 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 155 लोग तंदुरुस्त हुए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कुल 10535 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमे से 8624 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 197 लोगों की मौत हुई है और अभी 1715 लोग सक्रिय है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है। उनमें कुंभड़ा निवासी 58 वर्षीय पुरुष शामिल है। वह जिगर व अन्य बीमारी से पीड़ित थे और सोहाना अस्पताल में भर्ती थे। डेराबस्सी में 67 वर्षीय पुरुष की हीलिंग टच अस्पताल अंबाला में मौत हुई है। गांव कंबाला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है व दिल की बीमारी से पीड़िति थे और जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती थे।
विज्ञापन
इस दौरान डेराबस्सी में 2, खरड़ में 3, कुराली में 6, लालड़ू में 2 और मोहाली व आसपास से 135 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
संदेह है तो तुरंत करवाए कोरोना टेस्ट
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने साफ किया है कि जिस व्यक्ति को संदेह है कि वह कोरोना संक्रमित हो सकता है, तो अपना टेस्ट तुरंत करवाए। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में टेस्ट की सुविधा मुफ्त है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक टेस्ट होते हैं। इसके अलावा सेहत विभाग को अपना सही मोबाइल नंबर और पता बताएं, जिससे रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनका समय से इलाज शुरू किया जा सके।