फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona: Five killed, 126 infected in 48 hours in Mohali

कोरोना : 48 घंटों के दौरान मोहाली में पांच की मौत, 126 संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 02:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Corona: Five killed, 126 infected in 48 hours in Mohali
मोहाली। बीते 48 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। अब मोहाली में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना के 126 नए मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1809 हो गई है। रविवार को संक्रमित मिले मामलों में ज्यादा संख्या युवाओं की है।
मरने वाले पांच लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को कोरोना से दो और रविवार को तीन लोगों की जान गई। शनिवार को जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें एक कुराली की 45 वर्षीय महिला थी जो पीजीआई में भर्ती थी। दूसरी मौत फेज-11 निवासी 35 वर्षीय युवक की हुई है जो टीबी से पीड़ित था।
विज्ञापन

रविवार को संक्रमण के कारण तीन महिलाओं की मौत हुई। सेक्टर-91 में रहने वाली 53 वर्षीय महिला की मौत पटियाला के मेडिकल कॉलेज में हुई। यह महिला हैपिटाइटस सी व हाइपरटेंशन से पीड़ित थी। लालड़ू की रहने वाली 35 वर्षीय महिला की मौत अंबाला के सिविल अस्पताल में हुई। सिविल सर्जन के अनुसार यह महिला डायबटीज की मरीज थी। रविवार को हुई तीसरी मौत डेराबस्सी की 25 वर्षीय महिला की है जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 524 एक्टिव केस
शनिवार को 58 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए, तो वहीं 17 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए। रविवार को समाने आए नए मामलों में 55 संक्रमित 20 से 40 वर्ष की उम्र के हैं। इसके अलावा 4 साल की उम्र के दो बच्चे, एक 9 साल का बच्चा व एक 14 वर्षीय किशोर भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा रविवार को 48 संक्रमित कोरोना को मात देकर घरों को लौटे। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 949 हो गई है। जो एक्टिव केसों की संख्या से ज्यादा है। जिले में 36 मौतों के साथ एक्टिव केसों की संख्या 824 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed