{"_id":"631cf5ea07f01f03b324113d","slug":"corona-became-less-now-dengue-and-malaria-started-spreading-mohali-news-pkl4620128171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना हुआ कम तो डेंगू और मलेरिया ने पैर पसारने किए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना हुआ कम तो डेंगू और मलेरिया ने पैर पसारने किए शुरू
विज्ञापन
मोहाली। जिले के अंदर कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। वहीं अब डेंगू, मलेरिया और टायफाइड के केस सामने आ रहे हैं।
सेहत विभाग की टीमों द्वारा इलाकों में जाकर किए गए सर्वे के आंकड़ों पर नजर मारी जाए तो ऐसा कोई दिन नहीं, जब अधिकारियों को लोगों के घरों से लारवा नहीं मिला। लारवा मिलने वाले घरों का विभाग चालान भी कर रहा है। इसके बावजूद लोग घरों में सफाई नहीं रख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग ने बीते दिनों डेराबस्सी सिविल अस्पताल के अधीन पड़ते क्षेत्रों में जाकर डेंगू, मलेरिया और टाइफायड आदि बुखार संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चर्लाई। मुहिम के दौरान ढकोली के गुरजीवन विहार में एक दर्जन से अधिक लोगों के घर में मिले लारवा को नष्ट किया। वहीं चार घरों का चालान तक किया। गांव छत के अंदर डॉक्टरों की टीम ने जाकर चेकिंग की। इस दौरान 120 से अधिक लोगों के घरों में जाकर लारवा नष्ट किया। वहीं एक दर्जन से अधिक घरों का चालान किया।
क्या कहते हैं अधिकारी
अभी मौसम में बदलाव चल रहा है। इस दौरान घरों से बाहर निकलते वक्त शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े डालें। कोशिश करें कि पानी को गर्म करके पिएं और खांसी, जुकाम या तेज बुखार के लक्षण होने पर पास के सेहत केंद्र में डॉक्टर को जरूर दिखाएं। -डॉ. आदर्शपाल कौर, सिविल सर्जन