{"_id":"61940f31cf73950167363bd0","slug":"corona-again-picked-up-speed-after-diwali-figure-crossed-68885-including-two-new-patients-mohali-news-pkl433220093","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दो नए मरीजों सहित आंकड़ा 68885 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दो नए मरीजों सहित आंकड़ा 68885 पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। दिवाली के बाद कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 11 दिनों में 58 नए संक्रमित केस रिकॉर्ड किए गए हैं। जबकि एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान तक गंवा चुका है। मंगलवार को दो नए मरीज सामने आए और आठ मरीज ठीक हुए हैं। इन हालातों ने प्रशासन और सेहत विभाग की नींद उड़ा रखी है। वहीं, जिले में बीते 11 दिनों में सबसे ज्यादा मामले ढकोली क्षेत्र से सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले अब संक्रमितों की संख्या 68885 हो गई है और इनमें से 67765 ठीक हो चुके हैं। अभी 50 मरीज सक्रिय हैं और जिले में अब तक 1070 लोगों की जान जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दे दी है और सबसे ज्यादा तेजी दिवाली के बाद सामने आई है। क्योंकि त्योहार के चलते भारी संख्या में लोग शॉपिंग करने के लिए बाजारों में पहुंचे और कोविड-19 नियमों की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया। अब स्थिति यह है कि बीते 10 दिन में सेहत विभाग के पास 58 नए लोग कोरोना संक्रमित होकर पहुंचे। जबकि इनमें से 28 लोग ही कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हुए। वहीं, इससे भी डराने की बात यह है कि इस दौरान एक व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत हो गई। दूसरी ओर, बाजारों में कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करवाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिन्होंने बिना मास्क बाजारों में घूम रहे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
ढकोली से मिले ज्यादा केस
जानकारी के मुताबिक पिछले 10 दिन के दौरान जिले में जीरकपुर का ढकोली क्षेत्र हॉटस्पॉट रहा है और कुल 58 मामलों में 18 केस अकेले ढकोली क्षेत्र से हैं। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर मोहाली शहर का नाम आता है, जिसमें 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद खरड़ शहर से 14 लोग कोरोना संक्रमित होकर सेहत विभाग के पास पहुंचे।
विज्ञापन
इस संबंधी डीसी ईशा कालिया ने कहा कि अगर कोरोना के केस इसी तरह से बढ़ते रहे तो प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए लोगों से अपील है कि कोविड-19 गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करते रहेें। ढकोली क्षेत्र जिले का हॉटस्पॉट है, जिसके लिए सेहत विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।