फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Copper and other materials stolen from transformers installed in fields

Mohali News: खेतों में लगे ट्रांसफॉर्मर से कॉपर और अन्य सामान चोरी

Sat, 21 Feb 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Copper and other materials stolen from transformers installed in fields
लांडरां/बनूड़। चोरों के एक गैंग ने गांव कनौड़ के किसान अमृत पाल सिंह के खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया। किसान अमृत पाल सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों में सब्जियां उगाकर अपने परिवार का पेट पालता है। उसने बताया कि हर दिन की तरह वह बीती रात भी अपने खेतों में काम खत्म करके घर आ गया। सुबह जब वह खेतों में गया तो देखा कि मोटर को बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफॉर्मर का खोल नीचे गिरा हुआ था। उसमें से कॉपर और दूसरा कीमती सामान गायब था। किसान ने बताया कि वह अपने खेतों में मिर्च लगाने की तैयारी कर रहा था, तभी ट्रांसफॉर्मर गायब मिला। उसकी मिर्च की फसल लगाने का काम रुक गया है। इस घटना के बारे में पावरकॉम के अधिकारियों को बता दिया गया है। इलाके के किसानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के गैंग को पकड़ा जाए, ताकि इलाके के लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed