{"_id":"60e224f68ebc3eccc619950a","slug":"continuous-long-power-cuts-increased-difficulties-online-classes-being-disrupted-mohali-news-pkl418985253","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बिजली के लंबे कटों ने बढ़ाई मुश्किलें, बाधित हो रहीं ऑनलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बिजली के लंबे कटों ने बढ़ाई मुश्किलें, बाधित हो रहीं ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी प्रभावित हुआ है। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके, लंबे समय तक बिजली न होने से इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया और इससे कंप्यूटर भी बंद हो गए। ऐसे में ज्यादातर पाठ्यक्रमों की कक्षाओं का संचालन ठप रहा।
मोहाली में पिछले कई दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। बिजली के लंबे कटों से लोग परेशान हैं। बिजली के लंबे कटों से ऑनलाइन पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके और बंद हो गए। लैपटॉप और डेस्कटॉप भी काम नहीं कर रहे थे। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया था। ऐसे में बहुत से बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगा पाए। बहुत से बच्चों की सुबह की ऑनलाइन कक्षाएं रद्द हो गईं। बिजली आपूर्ति न होने के कारण दूरदर्शन और आकाशवाणी से प्रसारित होने वाली कक्षाओं से भी बच्चे नहीं जुड़ जाए। सबसे ज्यादा समस्या सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सामने आई। जो बिजली न होने के कारण टीवी व रेडियो के माध्यम से भी अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे। सरकार की ओर से स्मार्ट फोन दिए जाने की घोषणा पर भी अभी तक अमल नहीं हो सका है। लिहाजा सरकारी स्कूलों के बच्चों के सामने बिजली संकट ने नई परेशानी पैदा कर दी है।