फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Contaminated water coming in Ajit Enclave for four days, officials waiting for the disease to spread

अजित एंकलेव में चार दिन से हो रहा प्रदूषित पानी सप्लाई, अधिकारी बीमारी फैलने के इंतजार में

Mon, 08 Aug 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water coming in Ajit Enclave for four days, officials waiting for the disease to spread
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित अजीत एनक्लेव में पिछले चार दिन से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। इसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि यह पानी पीने लायक तो दूर नहाने और कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल करने लायक नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम पिछले चार दिन से शिकायत कर रहे हैं लेकिन नगर काउंसिल के अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। इसके अलावा सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है और गली में गंदा पानी फैला हुआ है, जो बदबू मार रहा है। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रखा है। सड़क पर गंदगी फैली हुई है और बच्चे स्कूल जाते हैं तो गाड़ियां उन पर छींटे मार देती है, इससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी कृष्णा पांडे ने बताया कि पिछले काफी दिनों से यहां पर यही दिक्कत आ रही है और कोई भी उनकी खबर नहीं ले रहा। जबकि वह रोजाना शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गली में करीब 15 से 20 घर प्रभावित हैं। लोग पीने के लिए बाजार से पानी खरीदकर पी रहे हैं। नगर काउंसिल के अधिकारियों की ओर से उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा, लोग परेशान
शहर में पिछले साल डायरिया से दो मौतें हुई थी। इसके बाद प्रशासन की नींद खुली थी और प्रशासन ने सीवरेज की सप्लाई ठीक करने का काम शुरू किया था। इसके अलावा गांव गाजीपुर में भी छह महीने पहले प्रदूषित पानी की वजह से डायरिया फैल गया था और करीब 150 लोग बीमार हो गए थे। यहां यह सवाल भी पैदा होता है कि प्रशासन बीमारी फैलने के बाद ही क्यों जगता है। ढकोली के अजीत एनक्लेव में पिछले एक हफ्ते से प्रदूषित पानी की समस्या चल रही है और प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

कोट्स
गली में फैली गंदगी, पैदल चलना भी मुश्किल
पीने के लिए पानी नहीं है गली में सीवरेज ओवरफ्लो होने से कीचड़ फैला हुआ है। इससे बदबू आ रही है। गली से लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो रखा है। जबकि बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। उनके स्कूल की यूनिफार्म और जूते गंदे हो जाते हैं। -विजय, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
एक हफ्ते से कोई सुनवाई नहीं
हम पिछले एक हफ्ते से परेशान हो रहे हैं, पीने का पानी भी नहीं है और गली में गंदगी फैली हुई है। इस समस्या का हल शिकायत के बाद भी नहीं किया जा रहा है। अगर कोई ज्यादा बीमार हो जाएगा तो प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा। अगर जल्द ही दूषित पानी की सप्लाई ठीक नहीं की तो तो डायरिया फैल सकता है। -मनोज गुप्ता, स्थानीय निवासी

कोट्स
ढकोली के अजीत एनक्लेव में नगर काउंसिल के कर्मचारी काम कर रहे हैं। गली में ओवरफ्लो हो रहे सीवरेज को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद कल तक घरों में साफ पानी सप्लाई होने लगेगा। -कुलवंत सिंह, जेई सीवरेज एंड वाटर सप्लाई नगर काउंसिल, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed