फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congressmen opened a front against Deepinder Singh Dhillon, will protest today, accusing them of wearing shoes in religious places

दीपइंद्र सिंह ढिल्लों के खिलाफ कांग्रेसियों ने ही खोला मोर्चा, आज करेंगे प्रदर्शन, धार्मिक स्थल में जूते पहनकर आने का आरोप

Wed, 09 Jun 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congressmen opened a front against Deepinder Singh Dhillon, will protest today, accusing them of wearing shoes in religious places
डेराबस्सी। हलका कांग्रेस इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों की ओर से एक मंदिर का नींव पत्थर रखते समय हुए मंत्र उच्चारण के दौरान जूते पहने रखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले जहां उनके विरोधी पार्टियों के नेता ढिल्लों का विरोध कर रहे थे, वहीं अब उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी के नेता भी उनके खिलाफ मैदान में उतर आए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान एवं इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राज्य प्रधान धम्मी शर्मा, ब्राह्मण सभा संपूर्ण भारत पंजाब के महासचिव और कांग्रेस के पूर्व सिटी प्रधान मनोज शर्मा सहित अन्य ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को दीपइंद्र सिंह ढिल्लों के खिलाफ एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें द्वारा जूते पहनकर मंदिर का नींव पत्थर रखने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसको हिंदू समाज का निरादर बताया।
विज्ञापन

इस पर ब्राह्मण सभा के अधिकारियों ने ढिल्लों चेतावनी दी है कि अगर वह इसके लिए हिंदू समाज से माफी नहीं मांगेंगे तो आज उनके खिलाफ ब्राह्मण समाज की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इसके बावजूद उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वह प्रदर्शन तेज करते हुए बस स्टैंड़ पर प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद दीपइंद्र सिंह ढिल्लों का कोठी का घेराव करेंगे और यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मामले में दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि वह सभी धर्मों का सत्कार करते हैं पर कुछ लोग जानबूझ कर राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए उनकी छवि को खराब कर रहे हैं। उनका ऐसे निरादर करने को कोई मंतव्य कतई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed