{"_id":"60c3c5e28ebc3e53e16cda82","slug":"congress-leaders-and-supporters-took-to-the-streets-to-protest-against-the-increased-prices-of-petrol-and-diesel-burnt-effigies-of-the-prime-minister-mohali-news-pkl4163867192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध कांग्रेस नेता और समर्थक उतरे सड़कों पर, फूंके प्रधानमंत्री के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध कांग्रेस नेता और समर्थक उतरे सड़कों पर, फूंके प्रधानमंत्री के पुतले
विज्ञापन
मोहाली। राज्य में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब और डीजल की 90 रुपये पहुंचने वाली है। इसके विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थक सड़कों पर उतर गए। इस दौरान शहर में फेज-7, 9 और 11 में पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेस के पार्षदों और नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शहर में शुक्रवार को तीन जगह हुए कांग्रेसियों के धरने में यूथ कांग्रेस के प्रधान रूबी सिद्धू भी शामिल हुए। इस मौके पर रूबी ने भाजपा सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। फेज-7 में सिटी प्रधान और पार्षद जसप्रीत सिंह गिल की अगुवाई में दिए गए धरने के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका गया। इस धरने में डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद बलजीत कौर प्रमोद मित्रा, गगनदीप धालीवाल, अनुराधा आनंद और रूपिंदर कौर रीना आदि शामिल हुईं।
वहीं, फेज 11 के पेट्रोल पंप पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से धरना दिया गया। फेज- 9 के पेट्रोल पंप पर इलाके के पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी और नम्रता ढिल्लों की अगुवाई में दिए गए धरने में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
दूसरी और एनएसयूआई की ओर से गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना की लाइट प्वाइंट पर प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई के पंजाब प्रदेश महासचिव राजकरण बैदवान, सोहाना के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए बड़ी संख्या में युवक गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के बाहर जमा हो गए। इस धरने के दौरान युवकों ने मोदी सरकार को मोटरसाइकिल के हार से सजाया और नारेबाजी की।
इस अवसर पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव राजकरण बैदवान सोहाना ने कहा कि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन मोदी सरकार गरीबों की अर्थव्यवस्था को दिन-ब-दिन निचोड़ रही है. एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा के निर्देश पर यहां विरोध प्रदर्शन किया गया है और इसके बाद केंद्र सरकार की जड़ें हिलाने के लिए तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पंजाब के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विरोध के दौरान एक मोटरसाइकिल शव के तौर पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के पास एक पेट्रोल पंप पर ले जाया गया और पेट्रोल पंप के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर राजकरण बैदवान सोहाना के अलावा अनमोल गिल, तेजी चिल्ला, मंदीप ब्लोमाजरा, गगन वैदवान, राजू शामपुर, अंकित मंगला, संदीप ढिल्लों समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।