{"_id":"623217198f9523326441b775","slug":"congress-leader-manpreet-singh-banni-sandhu-arrived-to-congratulate-mla-kuljit-singh-randhawa-mohali-news-pkl444835484","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को बधाई देने पहुंचे कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को बधाई देने पहुंचे कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू
विज्ञापन
डेराबस्सी। आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को बधाई देने के लिए मंगलवार को कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू अपने समर्थकों के साथ उनके निवास पर पहुंचे। बन्नी संधू हलका डेराबस्सी से कांग्रेस के टिकट के लिए मुख्य दावेदारों में से एक थे, जो टिकट न मिलने से पार्टी से निराश होकर चुनावों से दूर रहे थे। लेकिन मंगलवार को जब वह विधायक रंधावा को बधाई देने के लिए पहुंचे तो इससे हलके की राजनीति गरमा गई।
इस मौके पर बन्नी संधू ने कहा कि कुलजीत सिंह रंधावा ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दीपइंदर सिंह ढिल्लों और अकाली दल के उम्मीदवार एनके शर्मा को हराकर हलके की तरक्की का रास्ता खोल दिया है। कांग्रेस हाई कमान बार-बार दीपइंदर सिंह ढिल्लों को टिकट देकर हलके से चुनाव लड़ने भेज रही है,। लेकिन लगातार पांच बार हलका डेराबस्सी के लोग उनको नकार चुके हैं। इसके बावजूद हाईकमान ने कोई सबक नहीं लिया।
रंधावा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर डेराबस्सी हलके का सही मायने में विकास करना है तो खनन माफिया, प्रदूषण और भ्रष्टाचार को मिटाना जरूरी है। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने उनका स्वागत कर घर आने के लिए धन्यवाद करने के बाद कहा कि आप का मुख्य उद्देश्य पूरे पंजाब में दिल्ली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पार्टी के नीतियों पर भरोसा जताते हुए राज्य और हलके लोगों ने इस पार्टी को इतने बड़े बहुमत से जिताकर जो भरोसा किया है, उसको किसी कीमत पर नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस और अकाली दल के भ्रष्टाचार से तंग आ गए थे। इस कारण इनको करारी हार मिली है। इस मौके पर बन्नी संधू के साथ कांग्रेसी नेता प्रवीण मखीजा और उनके समर्थक भी मौजूद थे।