फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress candidates submitted contests for Derabassi city council election

डेराबस्सी नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवारों ने पेश कीं दावेदारियां

Tue, 12 Jan 2021 01:47 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Congress candidates submitted contests for Derabassi city council election
डेराबस्सी। शहर में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। नगर काउंसिल चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा सरगर्मी सत्ताधारी कांग्रेसी दावेदारों की ओर से दिखाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी के हर वार्ड में एक से ज्यादा दावेदार सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस हाई कमांड की ओर से कर नगर काउंसिल में ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जो हरेक दावेदार से बातचीत कर पूरी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाई कमांड तक पहुंचा रहे हैं। डेराबस्सी में नगर काउंसिल चुनाव के लिए सुखदेख सिंह रुपनगर को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है जो आज दावेदारों से मिले।
विज्ञापन

वहीं मुबारिकपुर पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाऊस में पार्टी के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के गुट के दावेदारों की तरफ से सुखदेव सिंह आगे अपनी दावेदारी पेश की। वहीं, कांग्रेसी नेता चरनजीत सिंह टिवाना के घर में पंजाब इनफोटेक के चेयरमैन एसएमएस संधू के गुट की ओर से ऑब्जर्वर सुखदेव सिंह के आगे अपनी दावेदारियां पेश की गई। इस तरह कांग्रेसी खेमे में गुटबाजी साफ देखेने को मिली।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-14 में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और दो बार नगर काउंसिल के प्रधान रहे अमृतपाल सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरनजीत सिंह टिवाना कीओर से अपनी दावेदारी पेश की गई। जबकि इसी वार्ड में कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढ़िल्लों के सबसे करीबी रणजीत सिंह रैडी दावेदार हैं। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से किस नेता को टिकट दी जाती है। ढिल्लों के गुट की तरफ से दावेदारी पेश करने वालों में रणजीत सिंह रैडी, अमरेंद्र सिंह राजू, बलजिंद्र सैनी, विक्रांत पवार, चमन सैनी, जसविंद्र सैदपुरा, दविंद्र सिंह सैदपुरा, बंटी राणा, प्रेम सिंह, अंकित जैन, पाली इस्सापुर, उपेंदर मिन्नी चड्ढा, जसप्रीत सिंह लक्की, रामदेव जेई सहित अन्य कांग्रेसियों ने दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा एसएमएस संधू के गुट की तरफ से चरनजीत सिंह टिवाना, पुष्पिंदर मेहता, संजीव कुमार बोबी, राहुल कौशिक, दलजीत सिंह बाजवा, प्रेम कुमारी, मनोज शर्मा, बलबीर सिंह मेहमदपुर, मनप्रीत सैदपुरा, गुरप्रीत कौर, प्रवीन कुमार मखीजा, जग्गी सैदपुरा शामिल हैं।
इस सबंधी बात करने पर दीपेंद्र सिंह ढ़िल्लों ने कहा कि पार्टी में कोई भी व्यक्ति दावेदारी पेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि टिकट किस नेता को दी जाएगी, इसका फैसला पार्टी हाई कमांड की तरफ से किया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर चरनजीत सिंह टिवाना ने कहा कि शहर के कुल 19 वार्डों में टकसाली कांग्रेसियों की तरफ से अपनी दावेदारी पेश की गई हैं। जिनको ऑब्जर्वर सुखदेव सिंह की तरफ से सुनते हुए उनकी बात को पार्टी हाई कमांड तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed