फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress-Akali leaders clash in ground dispute, six injured

जमीनी विवाद में कांग्रेसी-अकाली नेता भिड़े, छह घायल

Wed, 25 Dec 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress-Akali leaders clash in ground dispute, six injured
डेराबस्सी। मुबारिकपुर में जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेसी-अकाली नेता भिड़ गए। झगड़े में दोनों गुटों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने झगड़े में घायल कांग्रेसी नेता चांद राणा निवासी मुबारिकपुर के भतीजे की शिकायत पर नगर काउंसिल के उपप्रधान मनविंद्र सिंह टोनी राणा, उसके भाई टीटू राणा सहित 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर उपप्रधान ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव के तहत केस करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी डेराबस्सी के पूर्व चेयरमैन व मौजूदा कांग्रेसी नेता चांद राणा के लड़के विक्रांत ठाकुर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव में पड़ती अपनी जमीन कंक्रीट के प्लांट के लिए किराए पर अजय पाहवा को दी हुई है। अजय ने सोमवार को फोन पर बताया कि नगर काउसिंल का उपप्रधान मनविंद्र सिंह टोनी राणा, उसका भाई टीटू राणा, साथी सुनील, संजीव, गौरव, साहिल समेत 8 से 10 अज्ञात लोग उसे प्लांट की जमीन खाली करने के लिए धमकाने लगे। सूचना पर वह अपने चचेरे भाई संग्राम पुत्र शशि राणा के साथ वहां पहुंचा तो उन्होंने कहा कि यह जमीन शामलात है, इसलिए खाली की जाए। जब उसने जमीन की निशानदेही करवाने को कहा तो आरोपियों ने तैश में आते हुए मारपीट की जिसमें वे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस राजनीतिक रंजिश से कर रही कार्रवाई : राणा
नगर काउंसिल के उपप्रधान मनविंद्र सिंह टोनी राणा ने कहा कि मुबारिकपुर श्मशानघाट के नजदीक दो एकड़ गांव की शामलात जमीन है जो चांद राणा ने कब्जा की हुई है। वे इस जमीन की निशानदेही के लिए मौके पर इकट्ठा हुए थे कि उक्त परिवार ने हमला कर दिया जिस में उनके गुट के चार लोग घायल हो गए। घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां से दो को गंभीर हालत में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक रंजिश के तहत केस दर्ज किया है जबकि उनकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान झूठ बोल रहे हैं। यह जमीन उनकी है। यदि जमीन की निशानदेही का मामला होता तो माल विभाग व काउंसिल के अधिकारी मौके पर पहुंचते परंतु वहां कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया था। उल्टा टोनी राणा ने धक्के से कब्जा खाली करवाने के लिए अपने साथियों के साथ गुंडागर्दी की है जिसमें उनका लड़का व भतीजा घायल हो गया। -चांद राणा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेसी नेता
नगर काउंसिल के उपप्रधान ने अपने साथियों के साथ दूसरे के प्लांट पर जाकर मारपीट कर कानून अपने हाथों में लिया है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया है। उपपप्रधान के आरापों की जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही है। -नरपिंदर सिंह, एएसआई मुबारिकपुर पुलिस चौकी

मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई नरपिंद्र सिंह ने कहा कि नगर काउंसिल के उपप्रधान ने अपने साथियों के साथ दूसरे के प्लांट पर जाकर मारपीट कर कानून अपने हाथों में लिया है। उन्होंने कहा कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उपपप्रधान के आरापों की जांच की जा रही है। नरपिंद्र ने कहा कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग अलग जगह छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed