फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Confusion at the time of opening of shops .. Police closed at 11 o'clock

दुकानें खुलने के टाइम पर बना रहा भ्रम.. पुलिस ने 11 बजे बंद करवाईं

Tue, 05 May 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Confusion at the time of opening of shops .. Police closed at 11 o'clock
फेज-5 में सुबह 11 बजे के बाद दुकानों को बंद करवाती पुलिस - फोटो : MOHALI
मोहाली। राज्य सरकार द्वारा दुकानें सुबह 9 से एक बजे तक खोलने संबंधी आदेशों के चलते सोमवार सुबह कई दुकानदार परेशानी में आ गए। इतना ही नहीं कुछ एरिया में तो पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों तक को इस बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

आखिर में यह मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा जिसके बाद प्रशासन ने दुकानदारों को साफ किया है कि नए आदेश मंगलवार से जारी होंगे। वहीं, कई बाजारों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानें बंद करवाईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग की थी। इसमें मंत्रियों के कहने पर दुकानों को समय नौ से एक बजे करने का फैसला लिया गया था। परंतु इस संबंधी लिखित में आदेश जारी नहीं किए गए थे। इसकी वजह से दुकानदारों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। शहर में दुकानदार दो हिस्सों में बंट गए थे। व्यापार मंडल से जुड़े दुकानदारों को शाम को ही साफ हो गया था कि सोमवार को दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी। क्योंकि व्यापार मंडल के सदस्यों ने इस संबंधी प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर दुकानदारों को इस संबंधी मैसेज दे दिए थे। जबकि अन्य बाजारों के दुकानदारों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। इसके अलावा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी इस बारे में जागरूक नहीं थे। एक थाने के एसएचओ ने तो नौ से एक बजे तक का टाइम संबंधी दुकानदारों को बताया। इतना ही नहीं दुकानें ऑड नंबर से खुलनी थी हालांकि उन्होंने ईवन नंबर वालों की दुुकानें खुलाईं इससे भी दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि वे हर छोटे-बड़े व्यापारी के साथ खड़े हैं। उनकी एक ही कोशिश है कि व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि जिस तरह की रियायतें व्यापारियों को अन्य सूबों की सरकारें दे रही हैं वे भी इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में सरकार को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed