फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Condition of ISBT: Passengers wait inside, buses leave from outside

आईएसबीटी का हाल : यात्री अंदर करते हैं इंतजार, बसें बाहर से ही निकल जाती हैं

Tue, 15 Apr 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Condition of ISBT: Passengers wait inside, buses leave from outside
बस अड्डे के बाहर बस पकड़ते यात्री। संवाद 
मोहाली। फेज-6 में करोड़ों रुपये की लागत से बनाया अंतरराज्यीय बस अड्डा सफेद हाथी बन चुका है। हालात यह हैं कि पंजाब के दूसरे जिलों से आने जाने वाली बसें न बस स्टैंड के भीतर जाती हैं न ही यहां बसों के इंतजार में सवारियां रुकती हैं। परिवहन विभाग की ओर से बसों की अड्डा फीस भी मुख्य सड़क किनारे खड़े कर्मचारियों द्वारा ली जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के भीतर जहां बसें खड़ी होनी चाहिए वहां बस स्टैंड का निर्माण करने वाली कंपनी ने पेड पार्किंग भी शुरू की दी है। इस वजह से बस चालक बसें अंदर नहीं लेकर जाते हैं। बाहर से ही सवारियों को बैठाकर निकल जाते हैं। कोई बस आती है तो लोग उसकी तरफ दौड़ पड़ते हैं। देखने में आता है कि रोजाना ही बड़ी संख्या में लोग नए बस स्टैंड के अंदर बसों का इंतजार करते रहते हैं जबकि बसें बाहर मुख्य सड़क से गुजर जाती हैं।
विज्ञापन

इस बारे में नगर निगम फगवाड़ा के इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि वे मोहाली में रहते हैं। उनकी ड्यूटी फगवाड़ा में है। उन्हें यहां से फगवाड़ा जाने के लिए बस लेनी पड़ती है, लेकिन बसों के बस स्टैंड में प्रवेश न करने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सभी बसों को मोहाली के नए बस स्टैंड में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। फेज 5 निवासी विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि वह लुधियाना में किसी कंपनी में काम करते है। रोजाना सुबह वह सड़क पर खड़े होकर चंडीगढ़ से आने वाली बस उनको सड़क किनारे से बैठाती है। बारिश के दिनों में तो परेशानी बड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रीम प्रोजेक्ट का हाल
यह बस स्टैंड बादल सरकार के दौरान फेज 6 में बनाया गया था। इसे सुखबीर सिंह बादल का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा गया था। उस समय इस बस स्टैंड को वातानुकूलित बनाया गया था, लेकिन इसका उपयोग न होने के कारण यह परियोजना दम तोड़ रही है। बस स्टैंड की हालत यह है कि बसें यहां तक जाती ही नहीं और या तो बाहर से ही चली जाती हैं या फिर फेज 8 में पुराने बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर सवारियां उतारती और चढ़ाती हैं। पंजाब में तीन साल से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की सरकार भी मोहाली वासियों को बस स्टैंड की उचित सुविधा नहीं दे पाई है।




यह समस्या ध्यान में है। इसके समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है। - शिव कुमार, मैनेजर, पंजाब रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed