फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Computerized survey of land of Kharar Municipal Council

खरड़ नगर काउंसिल की जमीन का कंप्यूटराइज्ड सर्वे

Wed, 17 Jun 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Computerized survey of land of Kharar Municipal Council
खरड़। खरड़ नगर काउंसिल द्वारा मंगलवार अपनी करोड़ों रुपये की मलकीती जमीन का कंप्यूटराइज्ड सर्वे करवाया गया। इस अवसर पर माल विभाग के कानूनगो भूपिंदरपाल सिंह व हलका पटवारी गुरचरण सिंह भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर काउंसिल खरड़ के सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर हरप्रीत सिंह भयौरा ने बताया कि नगर काउंसिल खरड़ के खसरा नंबर 807 तथा 810 तथा रंधावा रोड से जो म्यूनिसिपल स्टेडियम को चार गट्ठे की सड़क आती है उसका सर्वे कंप्यूटराइज्ड (टोटल स्टेशन सर्वे) निजी कंपनी को काउंसिल द्वारा हायर करके करवाया गया है। मंगलवार को सर्वे का काम पूरा हो गया है और दो-तीन दिन में सर्वे का पूरा नक्शा बनकर आ जाएगा। इसके बाद मौके की निशानदेही माल विभाग खरड़ के सहयोग से करवाई जाएगी और यह देखा जाएगा कि काउंसिल के किन-किन खसरा नंबरों में अवैध निर्माण हुए हैं।
विज्ञापन

इन खसरा नंबरों की निशानदेही के लिए पिछले दिनों गार्डन कालोनी खरड़ के निवासियों समेत कई अन्य लोगों द्वारा एसडीएम खरड़ को लिखित पत्र देकर मांग की गई थी कि नगर काउंसिल खरड़ की जमीन पर अवैध कब्जे हुए हैं जिन्हें हटाया जाए। इसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार को निशानदेही करवाने के आदेश दिए थे। सर्वे के दौरान माल विभाग खरड़ के कानूनगो भूपिंदरपाल सिंह, हलका पटवारी खानपुर गुरचरण सिंह, पटवारी परमजीत सिंह, नगर काउंसिल खरड़ के पटवारी परमिंदर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह तथा जेई अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed