{"_id":"6735276290ce20f896058744","slug":"complete-the-projects-of-the-district-soon-adc-sonam-chaudhary-mohali-news-c-71-1-mli1005-121843-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की परियोजनाओं को जल्द पूरा करें : एडीसी सोनम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की परियोजनाओं को जल्द पूरा करें : एडीसी सोनम चौधरी
विज्ञापन
मोहाली। अतिरिक्त उपायुक्त सोनम चौधरी ने ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले की कई परियोजनाओं को अविलंब निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी प्रोजेक्टों के चल रहे कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने गांव की सूरत सुधारने के लिए किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की, जिनमें खेल के मैदानों, तालाबों की सफाई, जमीन से अवैध कब्जे मुक्त करवाना शामिल है। अतिरिक्त उपायुक्त ने मनरेगा कर्मियों को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत यथासंभव विभिन्न कार्य करने का निर्देश दिया। सोनम चौधरी ने मनरेगा के तहत गांवों में पौधे लगाने, साझा जल तालाब योजना के तहत अधिक तालाब बनाने, स्कूलों में वर्षा जल संरक्षण के लिए संरचनाएं विकसित करने, खेल के मैदान बनाने के लिए मनरेगा श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों के अधिकारियों को खुद फील्ड में जाकर योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने जिला रोजगार ब्यूरो को गांवों में जाकर युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाने को भी कहा जिससे अधिक से अधिक बेरोजगार लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने विद्यालय में मध्याह्न भोजन पर अधिक ध्यान देते हुए कहा कि बच्चों के अभिभावकों द्वारा बनाये गये भोजन की गुणवत्ता की जांच कर उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने नालों के अधिकारियों को नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि पहले की तरह बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके। सोनम चौधरी ने कहा कि जिले के बीडीपीओ स्वयं गांवों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बीडीपीओ सहित सभी अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और स्वयं दौरा कर चल रहे कार्यों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से कार्यों की समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट देने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को सड़क के बरमों को मजबूत करने के निर्देश दिए जिससे बाढ़ की स्थिति में सड़कों को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट के तहत कार्य को शीघ्रता से तय समय सीमा में पूरा करने की अपील की। उन्होंने बीडीपीओ से गांवों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस बैठक के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए चल रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 143 व्यक्तिगत किसानों द्वारा मशीनें तथा 12 किसान समूहों द्वारा 40 मशीनें खरीदी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सब्सिडी के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है और अब तक 1 करोड़ 15 लाख रुपये बैंकों के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में जारी करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, लोक निर्माण विभाग सहित सभी बीडीपीओ. इसमें विभाग के एक्सईएन और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।