{"_id":"5d585eea8ebc3e897f76f85e","slug":"complaint-against-gippy-grewal-mohali-news-pkl347740651","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर व एक्टर गिप्पी गरेवाल के खिलाफ साइबर सेल को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगर व एक्टर गिप्पी गरेवाल के खिलाफ साइबर सेल को शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी गायक, एक्टर व डायरेक्टर गिप्पी गरेवाल विवादों में घिर गए हैं। उनकी नई आ रही वेबसीरीज ‘वार्निंग’ के खिलाफ पीयू के पंडित राव धरेनवर ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसके खिलाफ मोहाली तथा साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दे दी है।
उन्होंने शिकायत की एक कापी मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी भेजी है जिसमें गरेवाल के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाने व उसकी वेबसीरीज पर तुरंत पाबंदी लगाने की मांग की गई है।
आरोप के मुताबिक, गिप्पी गरेवाल की नई वेबसीरीज ‘वार्निंग’ आ रही है। उसके शीर्षक में ही लिखा है कि ‘वेहले आं, बंदा बुंदा ई मरवा लो’। इसके पोस्टर में एक कार के आगे एक व्यक्ति बैठा है, जिसके आगे एक बोतल पड़ी है। उस व्यक्ति को देख कर लग रहा है कि मानो जहां शराब पी कर कोई व्यक्ति कह रहा हो कि ‘कोई बंदा मरवा लो।’ पंडित राव ने कहा कि गरेवाल की उक्त वेबसीरीज जहां शराब के नशे को प्रमोट करेगी, वहीं पंजाब व पड़ोसी राज्यों के पंजाबी युवकों को भी अपराध के लिए उकसाएगी। पंडित राव का कहना है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में अपराध, नशों व हथियारों को प्रमोट करने वाले गायकों व अन्य कलाकारों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हुए हैं। लेकिन इसका असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। गिप्पी गरेवाल द्वारा निकाली जा रही यह वेबसीरीज इसका उदाहरण है। याद दिला दें कि प्रोफेसर राव पंजाबी गीतों में अश्लीलता, नशे और भड़काऊ शब्दों के खिलाफ पहले भी कई गायकों के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ भी शिकायत दी थी।